रंगिया: रेलवे स्टेशन पर एक किशोर बरामद - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: रेलवे स्टेशन पर एक किशोर बरामद

 


अरुणा अग्रवाल


रंगिया। रंगिया रेलवे स्टेशन पर गत शुक्रवार को एक किशोर बरामद किया गया। अरुणाचल प्रदेश से भाग कर आया उक्त किशोर को रंगिया रेलवे स्टेशन पर रंगिया के उदयन सोसाइटी नामक एक गैर सरकारी संगठन द्वारा बरामद किया गया तथा संगठन द्वारा उस भूखे किशोर को भोजन उपलब्ध कराया गया। किशोर को उदयन सोसाइटी के सदस्यों ने उस समय बरामद किया जब वह स्टेशन परिसर में रो रहा था। उक्त किशोर ने बताया कि उसका घर उदालगुड़ी जिले के हरिसिंगा के खागरा बस्ती में है। उसने बताया कि करीब दो माह पूर्व उसी के गांव का विशाल नामक एक युवक ने उसे काम के सिलसिले में अरुणाचल प्रदेश ले गया। वहां उसे रंगाई के काम में लगाया गया, हालांकि उसे कोई मजदूरी भी नहीं दी गयी। बेहद गरीब परिवार का यह किशोर काम की मजदूरी नहीं मिलने के कारण वहां से भागने में कामयाब रहा। उसके पश्चात मुरकुंचेलेक यात्री रेल में बैठकर शुक्रवार को वह रंगिया रेलवे स्टेशन पर उतरा।  किशोर को रंगिया रेलवे स्टेशन पर रोते हुए देख उदयन सोसायटी के सदस्यों ने घटना के बारे में पता लगाने के बाद उसे उसके घर भेजने की व्यवस्था की।


मालूम होकि बाल श्रम की समस्या अब देश के लिए एक चुनौती बनकर उभरी है। असम में बाल श्रम की समस्या तेजी से बढ़ रही है सरकार द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए अच्छे कदम उठाए गए हैं, परंतु अभी भी बाल श्रमिकों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।  यह जटिल समस्या निरक्षरता और दरिद्रता से जड़ित एक अर्थसामाजिक समस्या है। इस समस्या को खत्म करने के लिए समाज के सभी वर्गों के प्रयासों की आवश्यकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें