अमित नागोरी
गोलाघाट। गोलाघाट में हाल ही में हुए 50 लाख रुपयों के बरामदगी का मामला सुलझा ही नही की पुनः27 लाख रुपये बरामद होने की खबर ने पुनः हड़कम्प मचा दिया।
हालांकि इस बार गोलाघाट जिले के थोरामुख में एक परिवार के घर से चोरी के उक्क्त रुपये बरामद किए जाने की खबर है।
नगालैंड पुलिस के सहयोग से गोलाघाट पुलिस ने उक्क्त बृहद राशि आज मिंटू तांती नामक व्यक्ति के यहाँ से बरामद की । उक्क्त राशि के बरामद करने के बाद मिंटू तांती को गिरफ्तार किया गया। नगालैंड के एक कम्पनी में कर्मरत मिंटू तांती ने उक्क्त कम्पनी के बृहद रुपये चोरी किये और अपने थोरामुख स्थित ननिहाल में घर के भराल के नीचे छिपा कर रख दिया। जानकारी के अनुसार मिंटू कम्पनी से एक महीने पूर्व उक्क्त धन राशि लेकर प्लातक था। मिंटू का घर कार्बी एंगलोंग के देवपानी के पास है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें