गोलाघाट: 75 वां स्वाधीनता दिवस की तैयारी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट: 75 वां स्वाधीनता दिवस की तैयारी

 


अमित नागोरी 


गोलाघाट। गोलाघाट जिले में 15 अगस्त को 75 वा स्वाधीनता दिवस कोविड प्रोटोकोल के मद्देनजर आयोजन किया जाएगा और इसको लेकर विभिन्न तैयारी चल रही है। इस दौरान पूर्व प्रातः के वक्त प्रभात फेरी, नागरिकों के घरों में ध्वजा रोहन, सरकारी और अन्यान्य जनसाधरण स्थानों में तिरंगा लहराया जाएगा। महात्मा गांधी, शहीद कुशल कुंवर और अन्यान्य वीर शहीदों के स्मृति में श्रद्धांजलि प्रदान किया जाएगा। पश्चात 9 बजे समन्वय पथार में विशिष्ट अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज लहराया जाएगा। गोलाघाट पुलिस, होमगार्ड, सी आर पी एफ द्वारा परेड कि तैयारी चल रही है। इस बार क़ई कार्यक्रम की फेर बदल की गई है।  सांस्कृतिक कार्यक्रम , पुरस्कार वितरण आदि रद्द किए गए है। 


गोलाघाट मारवाड़ी समेल्लन द्वारा अस्पताल के रोगियों हेतु फल मूल आदि प्रदान किया जायेगा। वही लायंस क्लब के सौजन्य से नवजात शिशुओं को बेबी सूट प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण समिति गोलाघाट और मेसर्स राधा मेडिकल के सौजन्य से कैटरैक्ट रोगियों का निशुल्क शैलयचिकित्सा की जाएगी। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जिला कारागार के कैदियों के बीच फल मूल वितरण किया जाएगा। वही वृद्धाश्रम में गोलाघाट रोटरी क्लब और असम ग्रामीण विकाश बैंक के सहयोग से फल मूल वितरण किया जाएगा। सायं के वक्त नगर के महत्वपूर्ण स्थानों और सरकारी कार्यालय में दीप प्रज्वलन किया जाएगा।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें