गुवाहाटी। असम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दीवाली में पटाखे फोड़ने के लिए पूर्व घोषित निर्देश बहाल रखा है। सोमवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव ने एक निर्देश के जरिए दिवाली की रात 8:00 बजे से 10:00 बजे तक पटाखे फोड़ने की अनुमति दी है। मुख्यमंत्री तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बीच दिसपुर में बैठक आयोजित होने के बाद बोर्ड की तरफ से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि हरित दीपावली मनाने का निर्देश बदला नहीं जाएगा।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें