लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी का स्थापना दिवस संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी का स्थापना दिवस संपन्न



पूजा माहेश्वरी 


नगांव। लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी ने अपना स्थापना दिवस गत दिनों मनाया । स्थापना दिवस समारोह के साथ ही लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी ने वर्ष 2021-22 के लिए शुभम अग्रवाल की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया । इस अवसर पर लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी की अभिभावक समिति लायंस क्लब ऑफ नगांव सिटी के पदाधिकारी उपस्थित थे । स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में क्लब के उप जिला गवर्नर-(प्रथम) लायन डॉ गोपीमोहन डब्ल्यू सिंह स्थापना दिवस समारोह के अधिकारी पीडीजी सत्यव्रत बरुआ , पीडीजी लायन डॉ प्रवीण अग्रवाल के अतिरिक्त लायंस क्लब ऑफ नगांव सिटी और लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी के सदस्यगण सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे । लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी के निवर्तमान अध्यक्ष लियो श्रेयांस पोद्दार ने अपने कार्यकाल के खास सदस्यों के बीच में अभिनंदन करते हुए पुरस्कार प्रदान किए । श्री पोद्दार ने नई कार्यकारिणी समिति के सदस्यों अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की । उक्त आशय की जानकारी लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी की  सह सचिव लियो शिखा जैन दी ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें