गुवाहाटी। प्रदेश भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्षा अंगुरलता डेका ने मुख्यमंत्री द्वारा नगर निगम चुनाव में महिलाओं के लिए विशेष आरक्षण की घोषणा का स्वागत किया है।
मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अंगुरलता डेका ने कहा गत 05 दिसम्बर को शोणितपुर जिला में आयोजित महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा द्वारा आगामी नगर निगम चुनाव में महिलाओं के लिए विशेष आरक्षण करने की घोषणा का स्वागत किया।
उन्होंने कहा है कि नगर निगम के चुनाव में जिन संरक्षित सीटों में एक महिला उम्मीदवार की जीत होगी अगले दस साल के लिए वह सीट महिलाओं के लिए संरक्षित रहेगी। इस प्रकार के कदम से राजनीति और शासन क्षेत्र में महिलाएं सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए आगे आएंगी। ऐसा कदम पहली बार असम सरकार ने उठाया है। सरकार द्वारा उठाये गये इस कदम का महिला मोर्चा ने स्वागत किया है।
उल्लेखनीय है कि अजंता नेउग को असम की पहली महिला वित्त मंत्री के रूप में दायित्व देकर नारी शक्ति को राजनीतिक रूप से सशक्तिकरण करने के क्षेत्र को मुख्यमंत्री ने सच्चे अर्थों में बढ़ावा दिया है।
अंगुरलता डेका ने कहा है कि आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दे रहे हैं। वर्तमान समय में सरकार विभिन्न विकास परख कार्यों में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए उठाये गये विभिन्न परियोजनाओं को वास्तविक रूप में सफल बनाने का प्रयास किया जाएगा।
भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष डेका ने कहा है कि आने वाले समय में आत्मसहायक गुटों को जोड़कर उन शाखाओं के द्वारा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं को जोड़ने का काम महिला मोर्चा द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में मूला गाभरू समर कला प्रशिक्षण के द्वारा महिला मोर्चा ने महिलाओं को शारीरिक तथा मानसिक रूप में शक्तिशाली बनाकर एक स्वस्थ और सुंदर समाज बनाने के लिए विशेष प्रयास किया जाएगा। (हि.स.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें