मारवाड़ी हॉस्पिटल की नई कार्यकारिणी का गठन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी हॉस्पिटल की नई कार्यकारिणी का गठन



सभी के सहयोग से अस्पताल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का करूंगा प्रयास: अध्यक्ष रमेश गोयनका


गुवाहाटी। समाज की प्रतिष्ठित संस्था मारवाड़ी हॉस्पिटल की कार्यकारिणी समिति की बैठक गत 13 जनवरी को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता  रमेश गोयनका ने करते हुए गत बैठक की कार्यवाही की जानकारी सभा को दी। तत्पश्चात हॉस्पिटल के महामंत्री घनश्याम दास धानुका ने चुनाव अधिकारी बीपी खेमका की रिपोर्ट सभा के समक्ष रखी एवं नवनिर्वाचित सदस्यों का परिचय सभा से करवाया।

अध्यक्ष श्री गोयनका ने नई कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा मौजूदा समिति के सभी सदस्यों का त्याग पत्र दिया गया।  सत्र 2021-24 हेतु नई कार्यकारिणी की बैठक शरत कुमार जैन की अध्यक्षता में प्रारंभ की गई, जिसमें संविधान के अनुसार गणमान्य श्रेणी से दो व संरक्षक श्रेणी से 1 सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल करने हेतु नाम प्रस्तावित करने को कहा गया। गणमान्य श्रेणी के लिए समाजसेवी अशोक धनुका ने रमेश गोयनका का नाम प्रस्तावित किया। वही रामअवतार भरतिया ने विजय सिंह डागा का नाम प्रस्तावित किया, जिसका सभा ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

अगले क्रम में संरक्षक श्रेणी मे प्रमोद मोर ने गिरिराज ककरानिया का नाम प्रस्तावित किया, जिसे भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।

इससे पूर्व किन्ही निजी कारणों से कार्यकारिणी सदस्य मक्खन लाल अग्रवाल ने अपना त्यागपत्र सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया। श्री अग्रवाल के त्यागपत्र के पश्चात रिक्त हुए स्थान पर पंकज पोद्दार को कार्यकारिणी समिति में मनोनीत किया गया।

तत्पश्चात नई कार्यकारिणी समिति के लिए संविधान के नियम अनुसार 6 सदस्यों को नई कार्यकारिणी में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें 2 महिलाएं व खाखोलिया परिवार से एक भूमिदाता को शामिल करना अनिवार्य होता है।

ऐसे में रामस्वरूप खाखोलिया ने नारायण प्रसाद खाखोलिया, प्रमोद हरलालका ने बीपी खेमका, अशोक अग्रवाल (सीए) ने ओमप्रकाश खंडेलवाल, मनीष अग्रवाल ने संजय केडिया, कृष्ण कुमार जालान ने डॉ. निशा गोयनका व मुकेश बेताला ने श्रीमती बेला नाऊका का नाम कार्यकारिणी समिति हेतु प्रस्तावित किया, जिनका सर्वसम्मति से चयन कर लिया गया। इसके पश्चात अशोक धानुका ने अध्यक्ष पद हेतु रमेश गोयनका का नाम प्रस्तावित किया, जिसे कार्यकारिणी समिति ने खड़े होकर करतल ध्वनि के साथ स्वीकार कर उनका स्वागत किया। श्री गोयनका के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चयन होने के पश्चात परंपरा अनुसार   नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें महासचिव के रूप में रामस्वरूप जोशी, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ गोयनका, उपाध्यक्ष कैलाश लोहिया व रामअवतार भरतिया, संयुक्त सचिव संजय केडिया व रामस्वरूप खाखोलिया शामिल हैं। अध्यक्ष द्वारा नियम अनुसार अपने कोटे से 2 लोगों को कार्यकारिणी में मनोनीत करने का प्रावधान है। ऐसे में श्री गोयनका ने नई कार्यकारिणी में जयप्रकाश गोयनका को मनोनीत किया। हालांकि दूसरे नाम की घोषणा फिलहाल उन्होंने नहीं की। अपने संबोधन में श्री गोयनका ने कहा कि श्री मारवाड़ी दातब्य औषधालय के अंतर्गत मारवाड़ी हॉस्पिटल आज जिस मुकाम पर है आने वाले समय में वे अपने कार्यकाल के दौरान इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज की इस प्रतिष्ठित संस्था को गुवाहाटी के अग्रणी अस्पतालों में लाने के लिए न केवल सभी कार्यकारिणी सदस्यों का उन्हें सहयोग चाहिए, बल्कि हॉस्पिटल के सभी चिकित्सकों, कर्मचारियों व प्रत्येक समाज बंधुओं का सहयोग बेहद जरूरी है। सभी के सहयोग से मारवाड़ी अस्पताल को वे अपने कार्यकाल के दौरान नई ऊंचाइयों पर ले जा सकेंगे। अंत में महासचिव श्री जोशी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा समाप्ति की घोषणा की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें