सीआरपीएफ की 149वीं बटालियन द्वारा सोलर स्टीट लाईट प्रदान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सीआरपीएफ की 149वीं बटालियन द्वारा सोलर स्टीट लाईट प्रदान



दयानंद सिंह

मोरानहाट। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे सिविक एक्सन कार्यक्रम के अंतर्गत केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 149वीं बटालियन द्वारा 13जनवरी को चराईदेव जिला के माहमारा राजस्व कार्यालय के आठ स्थानों पर सौर ऊर्जा संचालित स्ट्रीट लाइट सेट स्थापित किया गया।एक संक्षिप्त समारोह में कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि असम सरकार के केबिनेट मंत्री(आपदा प्रबंधन, राजस्व,पर्वतीय क्षेत्र विकास और खनिज)जोगेन मोहन ने कहा कि सीआरपीएफ जनता और देश की सुरक्षा के साथ साथ सामाजिक दायित्व का निर्वहन करती है।आपद के समय जनता के बगल में सहायक बन कर खड़ी रहती है।सीआरपीएफ के149वीं बटालियन के कमान्डेंट ललित कुमार वर्मा ने बताया कि आंतरिक सुरक्षा के साथ ही जनता के सुख-दुख मे हम सहभागी हैं।यह सहभागिता जनता के साथ सम्बन्ध को मधुर और मजबूत बनाती है। दुमरदलंग हाबी गांव, रंगामाटी, दिरैघाट 5 नंबर बस्ती ,होलोगोरी 1नंबर और 2नंबर गांव ,रुकांग गांव बरनामघर ,सुकान पुखुरी और हाजुआ गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट ग्रामीणों के हवाले किया गया।इस अवसर पर सहायक उपायुक्त जावेद अरमान ,सहायक पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय)अमिताभ बसुमतारी ,उप कमांडेंट जे.पी.यादव ,सहायक कमांडेंट जगन्नाथ जैनाऔर उपरोक्त गांवों के गांव बुढा उपस्थित थे।सीआरपीएफ की और से ग्रामीणों के लिए भोगाली बिहु का तोफा हैं ये सोलर लाइट।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें