गोलाघाट: बॉक्स क्रिकेट सीजन 1 का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट: बॉक्स क्रिकेट सीजन 1 का आयोजन







अमित नागोरी

गोलाघाट माहेश्वरी युवा संगठन के सौजन्य से नव वर्ष 2022 में क्रिकेट को एक अलग रूप से आयोजन करने के उद्देश्य से बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन वन का आयोजन  14 जनवरी से 16 जनवरी तक गोलाघाट के अग्रसेन भवन स्थली के खेल मैदान में किया गया  है । 

उद्घाटन सत्र में  गोलाघाट माहेश्वरी सभा के हनुमान चांडक , देबकिशन बजाज ;  माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष रंजना बिनानी , सचिव बिमला काबरा ; पूर्वोत्तर माहेश्वरी महिला संगठन के सचिव पूनम मालपानी के साथ यूनाइटेड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के साधरण सचिव पवन बाहेती , पूर्वोत्तर माहेश्वरी सभा के प्रदीप काबरा , अग्रवाल युवा सभा के सचिव अभिषेक जगनानी , कोषाध्यक्ष सुमित लडिया उपस्थित थे । मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार चांडक को मंच पर आसन ग्रहण कराया गया और अभिनंदन किया गया । 

कार्यक्रम का संचालन अमित नागोरी ने किया । उद्घाटन खेल क्रिकेट लवर्स के हितेश लाहोटी के कप्तानी वाले एवेंजर और बजाज एंड बजाज के मेघराज चांडक के कप्तानी वाले पैंथर के बीच खेला गया । एवेंजर ने अंकुर अग्रवाल के 44 रन की मदद से 6 ओवर में 73 रन का लक्ष्य दिया । पैंथर्स की टीम 34 रन ही बना पाई । 

दूसरे खेल में ओम प्रकाश चांडक के सुमित मालपानी के कप्तानी वाले नाइट्स ने 6 ओवर में 51 रन का लक्ष्य दिया जिसे एच पी ग्रुप के अमित नागोरी के कप्तानी वाले रॉयल ने सुनील लाहोटी के 24 रन की मदद से बना लिया । 

तीसरा खेल मनीष पोद्दार के प्रतीक बिन्नानी के कप्तानी वाले समेशरस ने राहुल अग्रवाल के 32 रन की मदद से 6 ओवर में 58 रन बनाए । एच पी ग्रुप के अमित नागोरी के कप्तानी वाले रॉयल 36 रन पर सिमट गई । 

चौथे खेल में बजाज एंड बजाज के मेघराज चांडक के कप्तानी वाले पैंथर 6 ओवर में अभिनव अग्रवाल के 38 रन की मदद से 60 रन बनाया । वही मालपानी टी कम्पनी एंड दुर्गा टी कंपनी के अमृत माहेश्वरी के कप्तानी वाले मेवरिक ने अमृत माहेश्वरी के 27 रन की मदद से जीत हासिल की । 

पांचवे खेल में मनीष पोद्दार के प्रतीक बिन्नानी के कप्तानी वाले समेशरस ने 6 ओवर में 42 रन बनाए वही प्रदीप काबरा के सुरेश लड्ढा के कप्तानी वाले स्टनर की टीम को 40 रन में समेट दिया । 

छठे खेल में फ्रेंड्स ग्रुप के संजीव सिंघा के कप्तानी वाले ब्लास्टर ने यश शर्मा के 30 रन की मदद से 6 ओवर में 53 रन बनाए । वही राजेश लड्ढा के अनूप चांडक के कप्तानी वाले वारियर्स टीम महज 10 रन में ही सिमट गई । 

सातवे खेल में मालपानी टी कम्पनी एंड दुर्गा टी कंपनी के अमृत माहेश्वरी के कप्तानी वाले मेवरिक ने 6 ओवर में  40 रन बनाए । वही रामवतार पारिख के हरीश काबरा के कप्तानी वाले सिक्सर ने प्रवीण अग्रवाल के 15 रन की मदद से निर्धारित रन हासिल किया । 

आठवें खेल में क्रिकेट लवर्स के हितेश लाहोटी के कप्तानी वाले एवेंजर ने अंकुर अग्रवाल के 28 रन की मदद से 6 ओवर में  70 रन बनाए । वही ओम प्रकाश चांडक के सुमित मालपानी के कप्तानी वाले नाइट्स 55 रन ही बना पाई । 

पहले दिन के अंतिम खेल में मनीष पोद्दार के प्रतीक बिन्नानी के कप्तानी वाले समेशरस ने राहुल अग्रवाल के 18 रन की मदद से 6 ओवर में 45 रन बनाए । वही रामवतार पारिख के हरीश काबरा के कप्तानी वाले सिक्सर ने 46 रन बनाकर जीत दर्ज की । 

अंपायर के रूप में सुजित जैन , मनोज शर्मा रहे । वही विशाल बिन्नानी और सुनील लाहोटी ने भी सहयोग किया । कमेंट्री देबकिशन बजाज ने की । वही एच पी ग्रुप की और से क़ई आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गयी  । 

स्कोरर के रूप में रोहित लदड़ , यश शर्मा , दीप माहेष्वरी , हर्ष बिन्नानी , परवीन अग्रवाल रहे । आयोजन समिति की और से अजय बजाज , गौरीशंकर राठी , हर्ष बिन्नानी , मनमोहन राठी , अमृत माहेश्वरी , कृष्णा लाखोटिया का सराहनीय सहयोग रहा । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें