गोलाघाट जिले के चाय बागानों में विभिन्न मांगों को लेकर श्रमिको का विरोध प्रदर्शन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट जिले के चाय बागानों में विभिन्न मांगों को लेकर श्रमिको का विरोध प्रदर्शन

अमित नागोरी 

 गोलाघाट जिले के विभिन्न चाय बागानों में श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन की आवाजों से बागान गूंज उठा । प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान हो रहे हैं मूल्य वृद्धि तथा माटी पट्टा प्रदान को लेकर श्रमिक वर्तमान सरकार से बहुत नाराज दिख रहे हैं ।  इसके अलावा भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले उनकी मजदूरी बढ़ाने का वादा किया था जो आज तक अधर में है इसको लेकर भी श्रमिकों में सरकार के विरुद्ध रोष दिखाई दिया । गोलाघाट जिले के खूमताई अंचल ,  मोरंगी अंचल , रंगाजान अंचल और अन्य स्थानों में श्रमिको को प्ले कार्ड आदि लेकर एक विरोध रैली निकालते देखा गया और 2 घण्टो तक सभी ने जमकर प्रदर्शन किया । 

श्रमिकों की माने तो बागान मालिक संस्था द्वारा उन्हें मासिक दरमा , बोनस और राशन देकर वे सोच लेते है कि श्रमिको को सब सुविधाएं प्रदान कर दी और हर वक्त चाय बागान घाटे में चल रहा है कि रट लगाए रहते है । 
श्रमिकों की माने तो श्रमिक कानून के हिसाब से उन्हें जितना हाजरा मिलना चाहिए उतना उन्हें नहीं दिया जाता । श्रमिकों की माने तो वर्तमान उन्हें ₹205 दैनिक मजदूरी मिलती है और मूल्यवृद्धि को लेकर आसमान छू रहे दामो को मद्देनजर उन्हें ये समझ नही आ रहा की उक्क्त रकम से खुद का पेट भरे , बच्चो को पढ़ाये या कुछ और करे । सभी आवश्यकता मुल्क सामग्रियों की कीमत 100 रुपये पार हो चुकी है ऐसे में वर्तमान गुजारे को लेकर वे बहुत परेशान है । 

श्रमिकों की माने तो सब तरह के मौसम में काम करने के बावजूद उनके सुविधायों का ध्यान नहीं रखा जाता जो कि बहुत गलत है ।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें