दयानंद सिंह
मोरानहाट। हर वर्ष की भाति इस बार भी मोरान आंचलिक छात्र संघ ने मोरान महाविद्यालय सभागार में "प्रेरणा प्रदान अनुष्ठान "के अंतर्गत 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ उतीर्ण मेधावी छात्रों का
अभिनंदन किया।कार्यक्रम का संचालन चराईदेव जिला छात्र संघ के सचिव अनुपज्योति भूंया ने किया।मोरान महाविद्यालय की अध्यक्षा ड०मिताली कुंवर, पूर्व शिक्षा अधिकारी अब्दुल जलील, आसू के सहायक सचिव प्रशांत दत ,विद्यालयों के प्रमुख और विभिन्न संगठनों के नेता अतिथि के आसन पर विराजमान थे।ड०मिताली कुंवर ने छात्रों को कहा कि आपलोग देश के भविष्य हो, अविभावक की बातें सुनना, योजना वद्ध तरीक़े से पढाई करना ,बाईक-मोबाइल से दूरी बना कर रखना ।विषय का चुनाव करते हुए सावधानी बरतनी चाहिए।आत्मविश्वासी बनो।अब्दुल जलील ने कहा कि कथाएं पढो और उससे उपदेश ग्रहण करो।कभी भी अहंकार मत पालो,
ज्ञान पाने के लिए विनम्र बनो,जिज्ञासु बनने की कोशिश करो। सभी वक्ताओं ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।अब्दुल जलील ने कहा कि मैंने अभिनंदन समारोह देखा है लेकिन आज आसू ने प्रेरणा प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया जो सचमुच सराहनीय है, मेधावी छात्रों को हम प्रेरणा दे रहे हैं।मेधावी छात्रों को गमछा, अभिनंदन पत्र और एक-एक पौधा दिया गया।स्व बिजु खान की स्मृति में दस मेधावी छात्रों को उनके पुत्र इमरान खान ने पांच-पांच हजार रुपये प्रदान किया।डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के सहायक रजिस्टार विनोद बोरा ने अपने भाषण से छात्रों की हौसला अफजाई की।लगभग एक हजार से ज्यादा छात्रों का अभिनंदन किया गया।असमीया माध्यम से उतीर्ण छात्रों का विशेष रूप से अभिनंदन किया गया।अंत मे स्वराज बरुआ ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें