अमित नागोरी
बिहोरा बाजार से ख़रीद कर लाये मवेशियों के मामले में जखलाबंधा और बागोड़ी पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध पशु व्यापारियों के खिलाफ पिछले 24 घंटे में 207 मवेशी जब्त करने की खबर है ।
पुलिस ने आठ वाहनों से जब्त गायों सहित आठ लोगो को भी गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में पुलिस अधिकारी मृण्मय दास ने संवाद माध्यम को उक्क्त घटना की जानकारी दी । पुलिस द्वारा जब्त गायों को नगांव गौशाला ले जाया गया । व्यापारी असम पशुधन संरक्षण अधिनियम 2021 का उल्लंघन कर मवेशियों की अवैध खरीद-बिक्री कर रहे थे। पिछले 24 घंटों में 22 गायों की भी मौत हो गई। मामले के संदर्भ में पुलिस द्वारा पकड़े गए लोगो मे सुरेन मुंडा , मोफिजुद्दीन, बिनोद बाऊटी, जियाबुर रहमान, मुक्तार हुसैन, हारून राशिद और अरिफुल इस्लाम शामिल है । इस दौरान कलियाबर पुलिस ने 46/2021 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है ।
दूसरी और गोलाघाट जिले के टेटलितोल से भी एक बोलेरो में ले जाये जा रहे 11 मवेशियों को बीते देर रात्रि के वक्त पुलिस ने जब्त किया । इस दौरान गाड़ी का ड्राइवर भागने में सक्षम हुआ । गाड़ी के हैंडी मैन साले अली ने बताया की मवेशी बिहोरा बाजार से लाये गए थे और मेरापानी ले जाया जा रहा था । वही पुलिस की माने तो कोई भी वैद्य दस्तावेज नही होने के कारण गाड़ी को जब्त कर लिया गया ।
मालूम हो गोलाघाट जिले के बिहोरा बाजार गाय/पशु व्यापार का अड्डा बनता जा रहा है और सख्त नकेल नही लगाए जाने के कारण उक्क्त व्यापार फल-फूल रहा है । विश्वसनीय सूत्रों की माने तो मवेशियों का व्यापार मेरापानी के रास्ते नगालैंड में फल-फूल रहा है ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें