निखिल कुमार मुंन्दडा
होजाई। विशीष्ठ समाजसेवी हनुमान दास राठी(83) के निधन के समाचार से उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर छाई हुई है। आज तड़के उनका निधन हो गया था। मृदुभाषी, मिलनसार, धर्म परायण, अनुशासित जीवन जीने पर विश्वास रखते थे। वे समाज के हर धार्मिक आयोजनों में हमेशा शामिल होते थे। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 2:00 बजे उनके निवास स्थान से भूतनाथ के लिए निकलेगी। वे अपने पीछे धर्मपत्नी, दो पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनके निधन पर समाज की सभी संस्थाओं ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें