भारतीय समय अनुसार शाम 6:04 पर होगी सॉफ्ट लैंडिंग
असम के स्कूली छात्रों को चंद्रयान-3 के उतने की प्रक्रिया दिखाने का निर्देश
गुवाहाटी-- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वपूर्ण तीसरी चंद्र मिशन के तहत चंद्रयान-3 के लैंडर माड्यूल के बुधवार शाम को चंद्रमा की सतह पर उतरते ही भारत पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बनकर इतिहास रच देगा। बुधवार की शाम 6:04 पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के निकट शाफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है। इस दृश्य को स्कूली छात्रों को दिखाने के लिए असम स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे बुधवार को छात्रों को चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए उचित व्यवस्था करें। शाम 5:30 से 6:30 तक छात्रों की विशेष सभा आयोजित करने का निर्देश भी दिया गया है। असम की सर्व शिक्षा अभियान के समन्वय से यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने कहा है कि चंद्रयान-3 बुधवार शाम करीब 6:04 पर चंद्रमा की सतह पर उतरने का प्रयास करेगा।
.jpeg)






👌
जवाब देंहटाएं