गुवाहाटी गौशाला में अपने-अपने राम कार्यक्रम का शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी गौशाला में अपने-अपने राम कार्यक्रम का शुभारंभ


गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के सौजन्य से गुवाहाटी गौशाला के वृंदावन गार्डन में तीन दिवसीय अपने-अपने राम कार्यक्रम का आज शुभारंभ हुआ। जिसमें प्रसिद्ध राम कथा मर्मज्ञ कुमार विश्वास ने उद्बोधन पीठ से युवाओं को प्रेरित करने वाली राम कथा सुनाई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजन समिति के संरक्षक कैलाश लोहिया, विजय सिंह डागा ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर उनके साथ स्वागत अध्यक्ष रितेश खटेड, प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान, शाखा अध्यक्ष राम भट्टर, कार्यक्रम के चैयरमेन राहुल अग्रवाल, स्वागत मंत्री पंकज भूरा, सहसंयोजक मनीष अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम में असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और आवास, शहरी विकास ओर सिंचाई मंत्री अशोक सिंघल विशेष रूप से उपस्थित थे। उद्बोधन पीठ से प्रेरक संबोधन देते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि शब्द को संस्कृत में अक्षर कहा जाता है। अक्षर नष्ट नहीं हो सकता है। अमेरिका की नासा यह अनुसंधान शुरु कर रही है कि प्रकृति में जितनी भी आवाज है उसे रिकॉर्ड किया जाए। कलयुग की पहली पहचान संशय है। कलयुग नामक पेड़ पर बैठे संशय पक्षी को उड़ाने के लिए ताली बजानी होगी जो राम कथा से ही उत्पन्न होती है।राम की कहानी अति सुंदर है। जो हाथ की ताली की सुंदर होती है। विश्व में राम कथा सर्वप्रथम वाल्मीकि ने राम कहानी के रूप में लिखी थी।वे एक कवि भी थे और बहुत बड़े प्रकृति विज्ञानी भी थे। मारवाड़ी युवा मंच के युवाओं ने राम कथा का आयोजन का दायित्व अपने कंधों पर लेकर एक सराहनीय कार्य किया है। कथा से पहले संरक्षक कैलाश लोहिया ने दुपट्टा व अशोक धानुका ने श्री राम का प्रतीक चिन्ह, विजय सिंह डागा ने जापी और निर्मल श्यामसुखा ने सराई देकर का सम्मान किया। कार्यक्रम के टाइटल प्रायोजक निर्मल श्यामसुखा के अलावा सभी प्रायोजकों को भी श्री राम का प्रतीक चिन्ह व शाॅल देकर सम्मानित किया। इससे पहले कुमार विश्वास ने गुवाहाटी गौशाला में गौ पूजन कर तुला दान किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें