समाजसेवी सजल कांति देब ने दी तीन बीघा जमीन
निखिल कुमार मुन्दडा
होजाई। होजाई के तेलीबस्ती में असाहय बुजुर्गों को आसरा प्रदान करने के उद्देश्य से एक वृद्धा आश्रम का निर्माण का काम जल्द ही प्रारंभ होने वाला है। उक्त वृद्धा आश्रम का नाम 'आनंद निकेतन वृद्धा आश्रम' होगा। उक्त वृद्धा आश्रम के एक न्यासी दिलीप दे ने हमारे संवाददाता को आज जानकारी देते हुए बताया प्रवीण समाजसेवी सेजल कांति देब के यथक प्रयासों से होजाई आंचल में वृद्धा आश्रम का कार्य प्रारंभ होने वाला है। दे ने बताया की सजल कांति देब ने अपनी तीन बीघा जमीन उक्त कार्य हेतु दान में दी है। इस वृद्धा आश्रम के निर्माण हेतु बुधवार को एक सभा का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में होजाई के विधायक रामकृष्ण घोष उपस्थित हुऐ। उन्होंने बताया कि रामकृष्ण घोष ने उक्त मानव सेवा के कार्य हेतु जमकर प्रशंसा की व सबों को आश्वासन दिया कि उक्त नेक कार्य हेतु सरकारी सहायता हेतु वे पुरजोर प्रयास करेंगे। सभा में श्यामल दुलाल रक्षित ने कहा कि उक्त कार्य की जितनी भी प्रशंसा की जाए वे कम है। उन्होंने आगे कहा कि हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे की जितने भी सहायता हो सके हम करेंगे। उल्लेखयोग्य है,उक्त वृद्धा आश्रम के मुख्य नियासी है सजल कांति देब व नियासी- श्यामल दुलाल रक्षित, विकाश दे,श्यामसुंदर साहा, श्यालेंद्र देवनाथ,अरुण देवनाथ,दिलीप दे,मोनी दे है। होजाई वासियों ने उक्त कार्य की जमकर प्रशंसा की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें