गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के सौजन्य से गुवाहाटी गौशाला के वृंदावन गार्डन में तीन दिवसीय अपने अपने राम आयोजन में आज दूसरे दिन उद्बोधन पीठ से राम कथा मर्मज्ञ कुमार विश्वास ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राम एक आदर्श नायक थे।उनके आदर्श का आज सनातन मे ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में राम का परचम लहरा रहा है। कुमार विश्वास ने आगे कहा कि मनुष्य को धार्मिक नहीं होना चाहिए बल्कि आध्यात्मिक होना चाहिए। क्योंकि धार्मिक होना और आध्यात्मिक होने में काफी अंतर है। आध्यात्मिकता में मनुष्य भगवान के समीप पहुंच जाता है। लेकिन धार्मिक कट्टरता अशांति फैलती है। आज विश्व में जितनी भी अशांति हो रही है उसका एक ही मुख्य कारण है धार्मिक कट्टरता। भगवान को सिर्फ मुश्किल में ही हम याद करते हैं। दुख में भगवान को पुकारना स्वार्थ है। भगवान को सवामणी प्रसाद की आवश्यकता नहीं है। उसे तो अंतर मन से लगाव की आवश्यकता है। ईश्वर न समझने वाली चीज है। जहां भगवान समझ आते हैं वहीं से भगवान का अस्तित्व शुरू हो जाता है। कुमार विश्वास ने आज श्रोताओं की तरफ से लिखित रूप में आए हुए प्रश्नों का सटीक उत्तर देकर भी उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। इससे पहले आज के कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए आयोजन समिती के संरक्षक अशोक धानुका, अरुण बजाज, आनंद पोद्दार और प्रदीप भुवालका ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ कार्यक्रम के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, स्वागत अध्यक्ष रितेश खटेड, स्वागत मंत्री पंकज भुरा, शाखा अध्यक्ष श्री राम भट्टर उपस्थित थे। कुमार विश्वास को मनोज अग्रवाल ने फुलाम गमछा,नवीन सिंहल ने गैडे का प्रतीक चिन्ह, विनोद सोनी ने श्री राम का प्रतीक चिन्ह रवि सुरेका ने असमिया जापी पहनाकर उनका स्वागत किया। इससे पहले वेद विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वस्तीवाचन पठन किया। आज के कार्यक्रम में गुवाहाटी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सिद्धार्थ भट्टाचार्य विशेष रूप से उपस्थित थे।
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें