गुवाहाटी। महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्वराज कोड ने किसानों की सुविधा के लिए छोटे आकार का स्वराज कोड ट्रैक्टर यश मशीन को गुवाहाटी के लोखरा क्षेत्र के नालापारा में स्थित प्रिंस इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मशीनरी प्रतिष्ठान के माध्यम से लांच किया। प्रिंस इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मशीनरी के प्रबंध निदेशक शुभजीत सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि यह ट्रैक्टर आकार में काफी छोटा होने की वजह से इसकी लागत भी कम है। और इसे लाने ले जाने में भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। खेतों में यह 2 लीटर पेट्रोल प्रति घंटा के हिसाब से चल सकता है। इसमें फुल टंकी में 10 लीटर पेट्रोल भरा जा सकता है। इसकी स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह ट्रैक्टर जरूरत के हिसाब से इसे ऊंचा भी किया जा सकता है और इसे नीचा भी किया जा सकता है। आलू की खेती के लिए इसे ऊंचा कर आलू की खेती के बीच में भी इसे ले जाया जा सकता है। चार-पांच बीघा जमीन वाले मालिकों के लिए यह ट्रैक्टर काफी सुविधाजनक है।तीन लाख मूल्य वाले इस ट्रैक्टर को किसानों ने काफी पसंद किया है। प्रिन्स इलेक्ट्रॉनिक एंड मशीनरी प्रतिष्ठान में लांचिंग के समय महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लिमिटेड के स्वराज डिविजन कोड के मैनेजर अमित सिन्हा और प्रदर्शक अनिवेश शर्मा भी उपस्थित थे।
!->
महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्वराज कोड ने नया ट्रैक्टर यश मशीन लॉन्च किया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें