माहेश्वरी महिला समिति द्वारा साड़ी वॉकेथन आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

माहेश्वरी महिला समिति द्वारा साड़ी वॉकेथन आयोजित

 



गुवाहाटी। भारतीय संस्कृति हमारा अभिमान है और हमारा पहनावा संस्कारों की पहचान।समय के साथ भारतीय महिलाओं का पारंपरिक पोशाक साड़ी पहनना धीरे धीरे कम होता जा रहा है। अब तो पर्व त्यौहार या मन्दिरों में भी साड़ी का चलन लुप्त प्राय है।इसी बात को ध्यान में रखते हुए माहेश्वरी उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन के निर्देश में देश भर में एक ही समय में एकसाथ आयोजित साड़ी वॉकेथन कार्यक्रम में माहेश्वरी महिला समिति, गुवाहाटी के तत्वावधान में एक साड़ी रैली आयोजित की गई।


इस रैली का शुभारम्भ डेप्यूटी मेयर स्मिता रॉय व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्या सरला काबरा के करकमलों से हुआ।असम माहेश्वरी भवन से आरम्भ हुई इस यात्रा में असम माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवानदास दम्माणी, माहेश्वरी सभा अध्यक्ष सीताराम बिहानी,उपाध्यक्ष धनराज झंवर आदि के साथ प्रसिद्ध गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ कंचन मुरारका, एडवोकेट मेघा काबरा, कल्याण आश्रम की अध्यक्ष संतोष मूँधड़ा, मारवाड़ी एकता मंच की कार्यवाहक अध्यक्ष शारदा केडिया आदि उपस्थित हुए।विनीता मूँधड़ा ने निर्मला सीतारमन की वेशभूषा में भाग लिया। यह शोभा यात्रा श्याम मन्दिर छत्रीबाड़ी तक शालीनता पूर्वक संपन्न हुई।मन्दिर में इसी विषय से संबंधित एक बोर्ड लगाया गया जिसका अनावरण पूर्वोत्तर उपाध्यक्ष सीता झँवर,निवर्तमान पूर्वोत्तर अध्यक्ष वंदना सोमानी व कोषाध्यक्ष रूपा गग्गड ने किया।अध्यक्ष बर्षा सोमानी, सचिव पुष्पा सोनी, कोषाध्यक्ष मधुलिका चाण्डक, संयोजक सीमा सोनी व संगीता पेड़ीवाल, निवर्तमान अध्यक्ष सरला लाहोटी, शोभा लड्ढ़ा, शोभना लड्ढ़ा, पार्वती बिड़ला, बबीता काबरा,ममता मल्ल आदि समिति सदस्याओं तथा पूर्वोत्तर समिति की कई सदस्याओं के साथ लगभग नब्बे से ऊपर महिलाओं ने पीली साड़ी व लाल दुपट्टे में इस कार्यक्रम में भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```