अमूल की फ्रेंचाइजी
मिल्क प्रोडक्ट्स के लिए अमूल बड़ा ब्रांड है। अमूल मिल्क प्रोडक्ट्स बेचने के लिए फ्रेंजाइजी देता है। मतलब यह स्टोर खोलने की अनुमति देता है। अमूल का बिजनेस फायदे वाला माना जाता है।
अमूल के साथ बिजनेस क्यों करना चाहिए
अमूल कभी भी मुनाफे में हिस्सेदारी नहीं मांगता है। अमूल कमीशन पर सामान उपलब्ध करवा देता है। मतलब जितना सामान आप बेचेंगे, उतना कमीशन कमाएंगे।
अमूल की फ्रेंचाइजी कितने तरह की होती है
अमूल दो तरह से फ्रेंचाइजी देता है। पहला अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर और अमूल कियोस्क, दूसरा आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर दूसरी फ्रेंचाइजी होती है।
अमूल की फ्रेंचाइजी कैसे मिलती है
दोनों तरह की फ्रेंचाइजी की लागत अलग-अलग होती है। दुकान साइज का नियम अलग-अलग होता है। अगर अमूल आउटलेट लेना चाहते हैं तो 150 वर्ग फीट स्पेस होना जरूरी होता है।
अमूल आइसक्रीम पार्लर के लिए कितनी जगह चाहिए
अमूल आइसक्रीम पार्लर के लिए 300 वर्ग फीट की जगह चाहिए। इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://amul.com/m/amul-franchise- business-opportunity#1 से ले सकते हैं।
अमूल फ्रेंचाइजी का खर्च कितना आता है
अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर और अमूल कियोस्क की फ्रेंचाइजी लेने का खर्च 2 लाख रुपए चाहिए। इनमें 25 हजार ब्रांड सिक्योरिटी, रेनोवेशन का 1 लाख, उपकरण का 70 हजार रुपए है।
अमूल शॉप साइज कितना होना चाहिए
अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर और अमूल कियोस्क की शॉप साइज 100-150 स्क्वायर फीट जरूरी होनी चाहिए।
अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर का खर्च
अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर के लिए 6 लाख रुपए खर्च आता है। इसमें 50 हजार सिक्योरिटी डिपॉजिट, 4 लाख रेनोवेशन खर्च और 1.5 लाख रुपए का मशीनरी के लिए देने पड़ेंगे।
अमूल के साथ बिजनेस से कितनी कमाई
अमूल आउटलेट अगर बाजार में प्राइम लोकेशन पर खोलते हैं तो मंथली 2-3 लाख या ज्यादा कमा सकते हैं। कंपनी से मिले वाले कमीशन से अच्छी कमाई होती है। ज्यादा जानकारी अमूल से लें सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें