लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ने क्लब के सदस्यों के लिए सम्मान पुरस्कार समारोह का आयोजन होटल एरिस्टा, जी.एस. रोड में किया। पिछले वर्ष 2023-24 के निवर्तमान अध्यक्ष अजय पोद्दार ने क्लब के कई सदस्यों को पुरस्कार प्रदान किए, जिन्होंने पिछले वर्ष कई परियोजनाओं का समर्थन और आयोजन किया। अध्यक्ष ने लायंस इंटरनेशनल वर्ल्ड वाइड फंड में योगदान देने वाले 35 एमजेएफ दानदाताओं को सम्मानित किया इसके अलावा क्लब के विभिन्न कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 40 सदस्यों को भी आभार पुरस्कार दिए गए। अस्पताल समिति के अध्यक्ष प्रकाश सिकारिया और आंचल परियोजना के अध्यक्ष सुशील जैन को उत्कृष्टता पुरस्कार दिया गया। रमेश पसारी, श्रवण सरावगी, सुरेंद्र कुमार लाठ और पवन शर्मा को कीर्ति पुष्कर पुरस्कार दिया गया। क्लब सचिव राजेश भूत और कोषाध्यक्ष सी.ए. राजेश केडिया को कर्मवीर पुरस्कार दिया गया। क्लब के सलाहकार के रूप में उनकी भूमिका के लिए पूर्व जिला गवर्नर डी.पी. बजाज को मार्ग दर्शक पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सहयोगी पुरस्कार अध्यक्ष की पत्नी कंचन पोद्दार को पूरे वर्ष उनका साथ देने के लिए दिया गया। वर्ष का मुख्य पुरस्कार, लाइन ऑफ द ईयर किशोर साबू को क्लब परियोजनाओं के प्रति उनके बिना शर्त समर्थन और समर्पण के लिए दिया गया। सार्वजनिक शौचालयों को प्रायोजित करने के लिए असम रूफिंग और ड्यूरा रूफ को आंचल पुरस्कार दिया गया। समारोह में क्लब के 140 सदस्यों ने भाग लिया, इसकी शुरुआत दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना और नृत्य मंडली द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन कियाती जैन ने किया। समारोह में क्लब की गतिविधियों की रिपोर्ट दिखाई गई और सभी ने निवर्तमान अध्यक्ष द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। पिछले वर्ष क्लब द्वारा कई परियोजनाएं शुरू की गई थीं, जैसे पशुओं को गोद लेना, कक्षाओं का निर्माण, नामघर का निर्माण, सार्वजनिक शौचालय घर, सामुदायिक केंद्रों का निर्माण, 2000 स्वेटर का वितरण, भूख से राहत, डेस्क बेंच की आपूर्ति, मधुमेह वॉकथॉन, मैराथन दौड़, नेत्र शिविर, आदि। पिछले वर्ष क्लब ने कई कीर्तिमान बनाए जैसे एक वर्ष में सबसे ज्यादा सर्जरी, दृष्टि दान में सबसे अधिक राशि जमा, नेत्र जांच शिविरों की सबसे अधिक संख्या आदि के मामले में भी कुछ उच्चतम रिकॉर्ड क्लब बनाए। इसके अलावा इस साल क्लब में नए 27 सदस्य ने क्लब में प्रवेश लिया अब तक का सबसे अधिक सदस्यता वाला क्लब बन गया। वर्तमान में क्लब में 280 सदस्य हैं जो एक रिकार्ड है।
समारोह के अंतिम भाग में सदस्यों ने मिलकर निवर्तमान अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह सौंपा। नए अध्यक्ष महेश शर्मा ने पूर्व जिला गवर्नर एल.एन. अग्रवाल, एम.एल. अग्रवाल, बी.एस. राठौर, एम.पी. अग्रवाल, डी.पी. बजाज के साथ अजय पोद्दार को अन्य स्मृति चिन्ह भी सौंपे। यह समाचार क्लब सचिव राजेश भूत ने दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें