होलसेल जनरल मर्चेंट्स एसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का अभिनंदन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होलसेल जनरल मर्चेंट्स एसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का अभिनंदन किया



गुवाहाटी। होलसेल जनरल मर्चेंट एसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त राज्यपाल रमेन डेका का एक समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया।इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष विजय गुप्ता ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि रमेन डेका आज गरिमामय उच्च पद पर पहुंच गए हैं। जो हमारे संगठन के लिए गर्व की बात है। इन्होंने संगठन के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व महासचिव के रूप में काफी सेवाएं प्रदान की थी। होलसेल जनरल मर्चेंट एसोसिएशन परिवार के सदस्य की नाते इन्होंने कई समस्याओं के समाधान के लिए भी सक्रिय प्रयास किया था। आज इन्हें सम्मानित कर हमे बहुत खुशी हो रही है। इससे पहले राज्यपाल रमेन डेका ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ संगठन के अध्यक्ष विजय गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, सलाहकार प्रदीप दास और महासचिव प्रकाश गुप्ता उपस्थित थे।सम्मान समारोह में बोलते हुए रमेन डेका ने कहा कि मैंने भी एक थोक व्यापारी के रूप में संगठन से जुड़कर काफी काम किया था। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी व्यापारियों को राहत देते हुए असम में जीएसटी के नोटिस में संशोधन कर कई नियम लागू किए हैं। जिसके चलते जुर्माने के रूप में भेजी हुई नोटिस में काफी राहत मिल जाएगी। यह सब काम हमारे संगठन की एकता के बदौलत हो रहा है। हमें एक रहना है।एकता में बड़ी शक्ति है। होलसेल व्यापार में उत्पादक वितरक को कई कारणो से परेशान करते रहता है। उस समय हमारी एकता के आगे उत्पादक को भी झुक जाना पड़ता है। आज मै राज्यपाल जैसे गरिमामय पद पर बैठकर भी व्यापारियों के हितों के बारे में ही काम करूंगा। इस अवसर पर संगठन ने रमेन डेका को शाॅल, फूलाम गमछा,जापी पहना कर गैंडे का प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। समारोह में उपस्थित कई सदस्यों ने व्यक्तिगत रूप से भी राज्यपाल का अभिनंदन किया। इसके अलावा युवा भारती, माथुर वैश्य समाज, सरदारशहर परिषद, सेवा भारती, तेरापंथ महासभा के प्रतिनिधियों ने भी राज्यपाल का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्रभु दयाल जैन, सज्जन अग्रवाल, जुगराज बोथरा, शकुंतला गुप्ता, चंदन सेठिया, प्रदीप नाहटा, सुशील सेठिया, बसंत सुराणा,अरुण अग्रवाल, मनमोहन सिकरिया, आदर्श शर्मा, विशाल भातरा, दिनेश सिकरिया के अलावा अन्य कई सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ नवलगड़िया ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें