गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच की कामाख्या शाखा ने छत्रीबाडी स्थित परशुराम सेवा सदन में शाखा का 25 वां रजत जयंती स्थापना दिवस स्वास्तिका नामकरण के साथ मनाया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में 25 वर्ष पहले शाखा के गठन में मुख्य भूमिका का निर्वाह करने वाले तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैना, विशिष्ठ अतिथि तत्कालीन प्रांतीय अध्यक्ष मधुसूदन सिकरिया, शाखा को प्रायोजित करने वाली गुवाहाटी शाखा के तत्कालीन शाखा अध्यक्ष संपत मिश्र, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष संतोष शर्मा, मायुमं कामाख्या शाखा की वर्तमान अध्यक्ष स्नेहल बीदासरिया एवं कामाख्या शाखा की कई पूर्व अध्यक्षों ने दीप प्रज्वलित करके किया। सर्वप्रथम असम का जातीय गीत व गणेश वंदना प्रस्तुत करने के पश्चात शाखा अध्यक्ष स्नेहल बीदासरिया ने स्वागत संबोधन देते हुए रजत जयंती वर्ष के बारे में बताया। शाखा सदस्यों द्वारा स्वागत गीत के बाद शाखा के 24 सालों के सफर पर सभी 24 अध्यक्षों द्वारा संपादित शाखा गतिविधियों को एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया। कामाख्या शाखा के गठन में मुख्य भूमिका निभाने वाले तत्कालीन गुवाहाटी शाखा अध्यक्ष संपत मिश्र ने अपने संबोधन में रजत से स्वर्ण की ओर का नारा देते हुए शाखा गठन काल में आई चुनौतियों का उल्लेख किया। शाखा गठन कार्यक्रम की संयोजिका बेला नावका ने शाखा गठन के संस्मरणों को अपने संबोधन में बताया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 24 वर्ष की सभी शाखा अध्यक्षों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करना रहा। इस अवसर पर सभी शाखा अध्यक्ष एक ही गणवेश में साफा बांधे हुए उपस्थित थी। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष संतोष शर्मा के संबोधन के पश्चात पूर्वोत्तर प्रदेश मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में अपना संबोधन दिया। विशिष्ठ अतिथि मधुसूदन सिकरीया के संबोधन के बाद मुख्य अतिथि अनिल जैना ने युवा मंच के पांच दर्शनों के बारे में बताया। इस अवसर पर मायुमं गुवाहाटी ग्रेटर, समृद्धि, सिरोज, बेलतला शिखर, अमृत, अमृत उदय शाखा के अध्यक्षों के सम्मान के अलावा प्रांतीय नारी चेतना की संयोजिका बबीता मित्तल तथा राम भट्टड का भी सामान किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों ने वर्तमान शाखा अध्यक्ष स्नेहाल बीदासरिया को प्रोत्साहित करते हुए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। शाखा की जनसंपर्क सचिव अरुणा अग्रवाल ने बताया कि रजत जयंती स्थापना समारोह कार्यक्रम की संयोजिका कविता अग्रवाल, प्रेमलता सिंघानिया, दिपीका पारीक, ऋतु अग्रवाल और जया पारीक थी। कार्यक्रम का संचालन समिता बरडिया ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव सिया शर्मा ने दिया। इस अवसर पर शाखा सदस्यों द्वारा नारी शक्ति गीत नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। यह जानकारी शाखा की प्रचार समिति सचिव अरुणा अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें