गुवाहाटी। भारत के 24वें सेनाध्यक्ष रह चुके व वर्तमान में मिजोरम के नवनियुक्त राज्यपाल जनरल (सेवानिवृत्त)वी के सिंह का गुवाहाटी आगमन पर गुवाहाटी स्थित राजभवन में विप्र फाउण्डेशन के कार्यकर्ताओं ने सम्मान कर नए कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएँ दी। विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र के सौजन्य से यह भेंट हुई। इस अवसर पर विप्र फाउण्डेशन असम की प्रदेशाध्यक्ष मंजुलता शर्मा, संगठन महामंत्री अमित पारीक, उपाध्यक्ष रमेश पारीक, कार्यकारिणी सदस्य अरविंद पारीक और गुवाहाटी शाखा से पुखराज राजपुरोहित, प्रदीप पारीक, अशोक शर्मा तथा रंजना पारीक ने राज्यपाल का असमीया फूलाम गमोछा तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया। प्रतिनिधि मंडल ने मिजोरम के राज्यपाल को विप्र फाउंडेशन की गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
!->
विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मिजोरम के नव नियुक्त राज्यपाल का सम्मान किया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें