विनम्र श्रद्धांजलि: स्व. श्यामसुंदर तोदी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

विनम्र श्रद्धांजलि: स्व. श्यामसुंदर तोदी


14 फरवरी 1941 - 24 मार्च 2025 


"मृत्यु एक अटल सत्य है" लेकिन हमारे प्रिय श्यामसुंदर तोदी का यूं अचानक हम सबको छोड़कर चले जाना हमारे लिए एक बड़ी दुखद खबर है। परिवार में सबसे बड़े स्व. श्यामसुंदर जी तोदी के साथ हमारा बिताया हुआ बचपन से आजतक का सफर हरपल याद आता है। रंगिया के प्रतिष्ठित स्व. मोहन लाल एवं तारा देवी तोदी के बड़े पुत्र स्व. श्यामसुंदर तोदी का जन्म आज से 84 वर्ष पूर्व रंगिया में हुआ था। उनकी पढ़ाई लिखाई और परवरिश रंगिया में हुई। इसके पश्चात करीब 55-60 वर्ष की उम्र में स्व. तोदी गुवाहाटी में अपने पुत्र के पास बस गए। अपने सरल स्वभाव और मीठी बोली से दूसरों को पलभर में अपना बनाने की क्षमता उनके व्यक्तित्व का एक विशेष गुण था। स्व. तोदी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए थे।


आज वे हमारे बीच नही हैं, लेकिन उनके विचार, अच्छाईयां और उनके द्वारा किए गए कार्य हमें प्रेरित करते रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है जिसे शब्दों में बयां करना कठिन है। पिछले कई वर्षों से उनकी तबियत नाजुक चल रही थी। परंतु हमने यह नही सोचा था कि वे अचानक हमें छोड़कर चले जायेंगे। अपनी बीमारी से संघर्ष करते हुए सोमवार, 24 मार्च 2025 के दिन उन्होंने अपना देह त्याग दिया और दिव्य ज्योति में विलीन हो गए। 


आज उनकी द्वादशी पर हम उन्हें श्रद्धां सुमन अर्पित करते हैं। उनका स्नेह और उनके बताए हुए जीवन मूल्य हम हृदय में सदा संजोए रखेंगे। उनके आत्मीयता और मार्गदर्शन की कमी हमें हर क्षण खलती रहेगी तथा उनके विचारों की रोशनी हमारे पथ को आलोकित करती रहेगी। ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे, उन्हें परम् शांति और मोक्ष प्राप्त हो, उनका आशीर्वाद हम पर सदा बना रहे, यही परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं।


सादर श्रद्धांजलि,


तोदी परिवार

(रंगिया/गुवाहाटी)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```