एलओजी हिंदी हाई स्कूल की विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक सम्पन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

एलओजी हिंदी हाई स्कूल की विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक सम्पन्न

 


गुवाहाटी। अधिवक्ता सुभाष चंद्र कयाल की अध्यक्षता में गुवाहाटी महानगर की प्रतिष्ठित लालचंद ओंकारमल गोयंका हिंदी हाई स्कूल की विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा समिति के सचिव विद्या नंद झा ने सभी का स्वागत किया। अध्यक्ष के रूप में सुभाष चंद्र कयाल ने सभी का अभिवादन किया और तय सूची पत्र के आधार पर बैठक को आगे बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष के रूप में पंकज जालान, समिति सदस्य के रूप में प्रमोद स्वामी, संजू दास, डॉ के पी गुप्ता, नजमुल होड़ा, अर्चना तिवारी, रानी चौधरी, चंदा साहनी, चंद्र किशोर ठाकुर ने बैठक में अंश ग्रहण किया। बैठक में विद्यालय के उन्नयन तथा संचालन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। विद्यालय के अध्यक्ष सुभाष चंद्र कयाल ने बताया कि यह बैठक बहुत सार्थक थी और विद्यालय के उन्नयन हेतु सभी इच्छुक भी हैं और प्रतिबद्ध भी। विद्यालय के उपाध्यक्ष पंकज जालान ने बताया कि विद्यालय प्रबन्धन समिति एवं अन्य उप समितियों का गठन किया जा चुका हैं समिति के उपस्थित सदस्यों के अलावा अन्य दो सदस्य जूना शर्मा और सुनी दास है, तथा उपसमिति में विवेक, नवल मोर, रघुनाथ सरकार, सिवनी पटवारी, संगीता डेका, आलोक त्रिपाठी, कृष्ण कुमार गोयंका, हितेश कुमार चोपड़ा, दिलीप भुइयां है। बैठक की शुरुआत राष्ट्र गान से हुई तथा सम्पन्न असमिया जातीय गीत के गायन से किया गया। इस आशय की जानकारी विद्यालय समिति की और से प्रदान की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें