असम में आई भीषण बाढ़ के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से फोन पर बात की और राज्य को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।
लगातार बारिश के चलते ब्रह्मपुत्र नदी डिब्रूगढ़ में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, 58,000 से अधिक लोग प्रभावित हैं, और 175 गांव पानी में डूबे हैं।
करीब 7,000 लोग राहत शिविरों में शरण ले चुके हैं। इसके साथ ही 791 हेक्टेयर कृषि भूमि और 76,000 से अधिक पशुधन भी प्रभावित हुए हैं। गुवाहाटी जैसे शहरी इलाकों में भी 10,000 से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं।
SDRF, NDRF, फायर सर्विस और जिला प्रशासन राहत कार्यों में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री शाह के समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि राज्य सरकार हालात से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें