गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी के नेता गौरव सोमानी ने आज असम के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को उनके गत चार वर्षों के प्रभावशाली और जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष स्मृति-चिन्ह – एक चित्रफ्रेम जिसमें उनके प्रमुख कार्यों पर आधारित एक काव्यात्मक श्रद्धांजलि संकलित थी – भेंट की।
भेंट के दौरान श्री सोमानी और मुख्यमंत्री डॉ.शर्मा के बीच सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। श्री सोमानी ने कहा कि मुख्यमंत्री से हर मुलाकात उन्हें नई प्रेरणा और ऊर्जा से भर देती है।
गौरव सोमानी ने मुख्यमंत्री को उनके नेतृत्व में असम के सर्वांगीण विकास हेतु शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि राज्य इसी प्रकार प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें