एनई इंडिया होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन का गठन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

एनई इंडिया होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन का गठन

 


कार्यकारिणी बैठक में विश्वनाथ गोयनका सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष


गुवाहाटी, 20 जून। होटल एंड रेस्टोरेंट एससिएशन ऑफ असम द्वारा प्रायोजित एनई इंडिया होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (निहरा) की पहली कार्यकारिणी की बैठक पिछले दिनों जीएस रोड स्थित होटल गेटवे ग्रैंड्यूर में आयोजित की गई। इस कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में विश्वनाथ गोयनका को चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में अरुण शर्मा, उपाध्यक्ष (प्रथम) शिलोंग से किशन टिबड़ेवाल, उपाध्यक्ष (द्वितीय) इम्फल से नाओबा थांगजाम, उपाध्यक्ष (तृतीय) गैंगटॉक से श्रीमती श्रद्धा शर्मा, सचिव के रूप में त्रिदीब शर्मा, संयुक्त सचिव (प्रथम) शिलोंग से परमबीर सिंह सहदेव, संयुक्त सचिव (द्वितीय) अगरलता से सुमित शाहा तथा कोषाध्यक्ष के रूप में युवराज शर्मा को चुना गया। अपने स्वागत संबोधन में नवनियुक्त अध्यक्ष विश्वनाथ गोयनका ने नवगठित निहरा के सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर के होटल एंड रेस्टोरेंट के व्यवसायी से जुड़े सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए संस्था अपना कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि निहरा से जुड़ने वाले सभी सदस्यों को आने वाली किसी भी तरह की असुविधा अथवा परेशानी का हल ढूंढना संस्था की प्राथमिकता होगी।

श्री गोयनका ने कहा कि उत्तर पूर्व में पर्यटन का विकास तेजी से हो रहा है और अंदरूनी इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर एवं सुविधाओं की कमी नहीं है। ऐसे में पूर्वोत्तर के पर्यटन तथा होटल एंड रेस्टोरेंट इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनई इंडिया होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (निहरा) का गठन किया गया है। उन्होंने सिक्कीम सहित पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में होटल एवं रेस्टोरेंट का व्यवसायी करने वाले लोगों से संस्था से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने बताया कि संस्था की वार्षिक सदस्यता शुल्क महज 1000 रुपए रखी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को संस्था से जोड़ा जा सकें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें