मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा की कृष्ण कथा में रुक्मणी विवाह और माखन लीला, गुवाहाटी डूबा भक्ति में! - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा की कृष्ण कथा में रुक्मणी विवाह और माखन लीला, गुवाहाटी डूबा भक्ति में!


गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन की गुवाहाटी महिला शाखा के तत्वाधान में छत्रीबाडी स्थित परशुराम सेवा सदन के प्रांगण में दो दिवसीय संगीतमय कृष्ण कथा का समापन किया गया। इस अवसर पर  राजस्थान के रतनगढ़ से पधारे व्यास गुरु आचार्य जयप्रकाश महाराज ने कृष्ण कथा का वाचन किया।    कृष्ण कथा के दूसरे दिन यजमान राम अवतार मंजू पारीक ने व्यास पीठ की पूजा की। व्यास पीठ से व्यास गुरु आचार्य जयप्रकाश महाराज ने भगवान की माखन लीला, गोवर्धन पूजा प्रसंग के पश्चात दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण रुक्मणी विवाह था। जिसमें रुक्मणी विवाह के अवसर पर सभी श्रोतागण ने  भजनों पर झूमकर नृत्य किया। इसके अलावा कृष्ण सुदामा का प्रसंग जीवंत झांकीयो के साथ काफी भाव भक्ति भरा रहा। श्याम बाबा के भजन तथा अध्यक्ष संतोष शर्मा द्वारा प्रस्तुत मोहन आओ तो सरी भजन ने पूरे परशुराम सेवा सदन को भक्ती के रस में डुबो दिया। कार्यक्रम के दूसरे दिन मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय विनोद लोहिया तथा सम्मेलन कामरूप शाखा की उपाध्यक्ष सरिता लोहिया ने व्यास पीठ से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में शाखा सचिव मंजू भंसाली, कोषाध्यक्ष शांति कुंडलिया उपाध्यक्ष रश्मि जैन और रेखा गोयल के अलावा संयोजिका निकिता सांखला, अनीशा अग्रवाल, ममता शर्मा, ज्योति शर्मा, अलका अग्रवाल और सिया शर्मा ने सारी व्यवस्था संभाल रखी थी। शाखा सलाहकार सरला काबरा, सरोज मित्तल, इंद्र जिंदल, मंजू पाटनी और वंदना सोमानी का भी सम्मान किया गया। उक्त विज्ञप्ति शाखा जनसंपर्क संयोजिका विद्या कुंडलिया ने प्रेषित की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें