सेंकी अग्रवाल
गोरेस्वर। गोरेस्वर के युवा भाजपा कार्यकर्ता व समाजहितैषी व्यक्ति चक्रधर बोरो के अथक प्रयास से आज गोरेस्वर के लोकराबोरनगर स्थित बाहबारी ने बोरो समुदाय के मंदिर बाथो थानशाली का शुभ उद्घाटन हुआ। जानकारी के अनुसार असम सरकार के भयाम जनजाति परिक्रमा संचालक के अधीन निर्मित इस मंदिर के निर्माण में युवा कार्यकर्ता चक्रधर बोरो ने अहम भूमिका निभाकर मंदिर को सम्पूर्ण निर्माण करवाकर आज इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा गोरेस्वर मंडल अध्यक्ष समरेंद्र शर्मा के साथ बाथो महासभा गोरेस्वर के पदाधिकारियों के साथ स्थानीय गांव के लोगों के सामने गोरेस्वर मंडल भाजपा अध्यक्ष समरेंद्र शर्मा व युवा भाजपा कार्यकर्ता चक्रधर बोरो ने फीता काटकर मंदिर का उद्घाटन किया। इस मौक पर थानशाली प्रांगण में बोरो समुदाय के लोगों द्वारा भगवान के सामने आराज ( प्रार्थना)की गई।वही उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए मंडल भाजपा के अध्यक्ष समरेंद्र शर्मा ने कहा कि आज का दिन सौभाग्यशाली हैं,क्योंकि लोकराबरनगर इलाके लोगों की लंबी समय मांग थी कि इस इलाके में एक बाथो थानशाली का निर्माण हो,जिसे हमारे युवा सामाजिक कार्यकर्ता चक्रधर बोरो ने अपने अथक प्रयास से पूरा किया हैं,उन्होंने आगे कहा कि चक्रधर बोरो द्वारा असम के विभिन्न प्रांतों में बोरो समुदाय के बाथो थानशाली मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा हैं।चक्रधर बोरो लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।वही इस मौके पर चक्रधर बोरो ने कहा कि में एक सामान्य घर का युवक हूं,लोगों की जनता की सेवा करना मुझे अच्छा लगता हैं।आप सभी की मांग थी यहां एक बाथो थानशाली का निर्माण हो,जिसके लिए मैंने प्रयास किया और आप सभी का सपना आज पूरा हुआ।बताते चले कि इस इलाके में चक्रधर बोरो के प्रयास से निर्माण होने वाला ये दूसरा बाथो थानशाली हैं,गत महीने इलाके के गुरमौ में भी चक्रधर बोरो के प्रयास से निर्मित बाथो थानशाली का उद्घाटन असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा ने अपने हाथों से किया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें