डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर होजाई में भव्य श्रद्धांजलि समारोह" - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर होजाई में भव्य श्रद्धांजलि समारोह"


भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100 वीं जन्म जयंती के शुभारंभ वर्ष पर हो जाई साहित्य सभा, असम आवृत्ति और सांस्कृतिक परिषद, होजाई जिला समिति, होजाई जिला वरिष्ठ नागरिक सम्मेलन, असम सांस्कृतिक महासभा, होजाई जिला समिति, अंकुर संघ, होजाई के सौजन्य से एक भव्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन होजाई के विष्णुपल्ली स्थित सुधाकांत डॉ. भूपेन हज़ारिका सांस्कृतिक मंच, अंकुर संघ के प्रांगण में हुआ



रमेेश मुन्दड़ा 

होजाई। भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100 वीं जन्म जयंती के शुभारंभ वर्ष पर होजाई साहित्य सभा, असम आवृत्ति और सांस्कृतिक परिषद, होजाई जिला समिति, होजाई जिला वरिष्ठ नागरिक सम्मेलन, असम सांस्कृतिक महासभा, होजाई जिला समिति, अंकुर संघ, होजाई के सौजन्य से एक भव्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन होजाई के विष्णुपल्ली स्थित सुधाकांत डॉ. भूपेन हज़ारिका सांस्कृतिक मंच, अंकुर संघ के प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ में सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित होजाई के विधायक रामकृष्ण घोष की उपस्थिति में पांचो संस्थाओं के पदाधिकारयों ने अपना संस्था का ध्वज फहराया। इसके बाद भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की आवक्ष मूर्ति के सामने विधायक रामकृष्ण घोष ने दीप प्रज्वलित किया व उपस्थित सभी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं के दल ने भूपेन संगीत की प्रस्तुति दी। वहीं

डॉ. भूपेन हजारिका की एक कविता के माध्यम से स्थानीय विधायक रामकृष्ण घोष ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेन दा हमारे आदर्श है। उन्होंने कहा कि भूपेन दा सबको साथ देकर चलने में विश्वास रखते थे।  

विधायक ने कहा कि आज के परिवेश में भूपेन हजारिका देव के आदर्शों को आगे बढ़ते हुए हमें भाईचारे व संप्रिति के साथ रहना चाहिए। इसके बाद खुली सभा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिला आयुक्त विद्युत विकास भगवती। जिला आयुक्त ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें डॉ भूपेन हजारिका के आदर्शों का पालन करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि असम में अगर हमें एकता, भाईचारा, संप्रिती कायम रखनी है तो हमें हमारे पूर्वजों के आदर्शों को लेकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कला गुरु विष्णु प्रसाद राभा, लक्ष्मीनाथ बेजबरुआ, ज्योति प्रसाद अग्रवाला, भूपेन हजारिका जैसे महान मनीषियों की चिंता धरा पर अमल करने को जोर दिया। उन्होंने आगे कहा आज हम कई चुनौतियां से समूखीन हो रहे हैं अगर हमें अपनी जाति, संस्कृती,भाषा को आगे बढ़ाना है तो सबको साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को आगे आकर समाज निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। वहीं, उन्होंने उक्त कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की। वहीं मंच पर दो कंठ शिल्पी आफताब अहमद व माकुम सिंह को उनके अवदानों को देखते हुए सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान के रूप में सेलेगं, जापी, मानपत्र, मोमेंटो प्रदान किया गया। खुुली सभा के दौरान कार्यक्रम में पंकज शर्मा, कल्पना देवी गोस्वामी,अनूप कुमार बारठाकुर, पद्माकांत बोरा, लकी प्रसाद शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, डॉ समसुल हक, सर्वेश्वर पाठक, विनोद बिहारी सिंह, दयालचंद्र करो, सुरेन बरकटकी, आराधना शर्मा, विपुल चंद्र शर्मा सहीत कई विशिष्टजन कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस के बाद असम आवृत्ति और सांस्कृतिक परिषद होजाई जिला समिति के तत्वाधान में सैकड़ो आवृत्तिकरो ने काव्य सिंधु डॉ अमर ज्योति चौधरी देव के मृत्यु जिना गान कविता का सामूहिक रूप से पाठ किया व भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन भास्कर बोरा ने किया। संध्या के समय सुधाकांत की प्रतिमा के सम्मुख 100 दीप प्रज्जवलित किए गए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें