रमेश मुन्दड़ा
होजाई। आस्था,श्रद्धा,भक्ति व विश्वास का प्रतीक सूर्य षष्ठि महापर्व होजाई में सादगी के साथ आज मनाया गया। स्थानीय शिवबाड़ी स्थित सूर्य षष्ठि महोत्सव समिति, नूतन बाजार पोखरी स्थित श्री श्री सूर्य व्रत संचालन समिति के तत्वाधान में आज व्रत धारी श्रद्धालु व उनके परिवार के सदस्य गण उमंग उत्साह के साथ गाजे-बाजे सहित घाट पर पहुंचे एवं आपने पहले से निर्धारित पूजा स्थल पर पूजन सामग्री प्रसाद को अच्छी तरह से रखकर धूप दीप जलाकर भगवान सूर्य के अस्त होने का इंतजार करने लगे सभी माताएं बहने युवा भगवान का नाम मन ही मन ले रहे थे जो ही भगवान भास्कर अस्ताचल गामी हुए श्रद्धालुओं ने अर्धय के साथ साथ फल मूल पान सुपारी गन्ना आदि भगवान को समर्पित कर अपना पहला अर्धय पूरा किया दोनों घाटों पर तोरण द्वार बिजली की चकाचौंध रोशनी घाटों की शोभा बढ़ा रहे थी। वहीं समितियों द्वारा भगवान सूर्य की प्रतिमा बनाई गई थी जहां भक्तों ने पूजा-अर्चना कर अपने को धन्य समझा। महिलाओं द्वारा गाये जा रहे छठ के गीत माहौल में चार चांद लगा दिया। महापर्व पर कई लोग जल में खड़े अपनी मनौती के पूर्ण होने के लिए प्रार्थना कर रहे थे। वहीं कई महिलाएं पुरुष दंडवत प्राणाम करते हुए घाट पर आते हुए दिखाई पड़े उनके पीछे पीछे उनके परिवार के सदस्य चल रहे थे। बच्चों द्वारा पटाखे फोड़ के खुशी मनाते देखे गए दोनों घाट की पूजा समितियों के सदस्य व्यवस्था बनाने में लगे हुए थे। वहीं स्थानीय शिवबाड़ी स्थित सूर्य षष्ठि महोत्सव समिति के एक सदस्य ने बताया कि हर साल सूर्य उपासना का महापर्व छठ हर्षोल्लास के साथ यहां मनाया जाता है। वहीं दूसरी तरफ होजाई के श्रीमंत शंकरदेव नगर, रामपुर, आमतोला, सिलडूवी, भालूकुमारी, लंका आदि जगहों पर भी शासकीय पूर्ण तरीके से छठ महापर्व का आयोजन किया गया।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें