गुवाहाटी से सीकर तक सेवा की सुगंध, पीतराम केडिया का लायंस क्लब सीकर ने किया अभिनंदन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी से सीकर तक सेवा की सुगंध, पीतराम केडिया का लायंस क्लब सीकर ने किया अभिनंदन



पीतराम केडिया का सीकर लायंस क्लब ने स्वागत किया 


सीकर. गुवाहाटी असम प्रवासी गौ सेवक, समाज सेवी, महावीर इंटरनेशनल के वरिष्ठ सदस्य और केड शक्ति पीठ ट्रस्टी पीत राम केडिया ओर उनकी धर्मपत्नी शारदा देवी केडिया का आज लायंस क्लब सीकर द्वारा लाइफ स्टाइल शो रूम पर गरम जोशी से स्वागत किया गया। क्लब सचिव विनोद दाधीच ने बताया कि श्री केडिया एक बहुत ही मिलन सार, मृदुल भाषी, दयालु, परोपकारी और समाज सेवा ने सदैव अग्रणी रहते है। गुवाहाटी असम में ये मारवाड़ी समाज द्वारा संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कार्य और सामाजिक संगठन को मजबूत करने जैसे कार्यों में सदैव अग्रणी रहते है। आज सीकर प्रवास के दौरान आपने सर्व प्रथम गोपीनाथ गौशाला, सीकर में गौसेवा, गौ दलिया सवा मणि, हरा चारा, गुड इत्यादि खिलाया तथा गौ पालक परिवारों को घेवर, फ़िन्नी, नमकीन मिठाई इनाम स्वरूप नकद राशि वितरित की। इस अवसर पर लायंस क्लब सीकर के वरिष्ठ सदस्य लायन शिव कुमार अग्रवाल, लायन गणेश अग्रवाल, लायन हरि प्रसाद मोदी, लायन पवन सराफ, लायन अंकुर बहड़, लायन आरिफ खान, लायन विनोद अग्रवाल, गौ सेवक राजेंद्र खंडेलवाल, रामगोपाल अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, नीलम मिश्रा आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें