गुवाहाटी, महानगर स्थित शिशु निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्र - छात्राएं उपस्थित रहे।उनके स्वागत में, अभिनन्दन ज्ञापन और सफलता की कामना करते हुए विद्यालय के कनिष्ठ छात्रों द्वारा गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए।छात्रों ने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभवों का सांझा करते हुए तथा यहाँ से मिली शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों की सीख पाने के लिए शिक्षकों, प्रधानाचार्या तथा उप प्रधानाचार्या महोदया का आभार व्यक्त किया।
शिक्षकों ने उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त कर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्या महोदया ने सारे विद्यार्थियों को परीक्षा में अव्वल आने की और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उनकी सफलता की कामना में उप प्रधानाचार्या महोदया जी ने भी उन्हें कड़ी मेहनत के मूल्यों को समझाया।
अंत में राज्य संगीत गाकर कार्यक्रम का अंत किया गया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें