रोहा की लेखिका डॉ राजश्री बोरा को साहित्य सौरभ पुरस्कार 2026 प्रदान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

रोहा की लेखिका डॉ राजश्री बोरा को साहित्य सौरभ पुरस्कार 2026 प्रदान



सोयल खेतान, रोहा

रोहा निवासी तथा रोहा कॉलेज पूर्व अध्यापिका, लेखिका, साहित्यिक डॉ राजश्री बोरा को साहित्य सौरभ पुरस्कार प्रदान करने पर खुशी की लहर व्याप्त है।

असम सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के अधीन एनईजेडसीसी द्वारा दिहानाम गुरु उपाधी प्रापक अमिया नेउग कलिता के नेतृत्व में रत्नगर्भा तेजस्वनी फाउंडेशन के तत्वावधान, उतर पुव क्षेत्र (एनईजेडसीसी) भारत सरकार के सहयोग में आयोजित कार्यक्रम में श्रीश्री आउनीआटी सत्र के सत्राधिकार डॉ पितांबर देव गोस्वामी को सत्र प्रदीप उपाधी प्रदान करने के साथ ही असमिया समाज जीवन में सामाजिक दायवद्घता के साथ सेवा प्रदान करने वाले राज्य के कई विशिष्ट व्यक्तियों को पुरस्कार प्रदान करने के साथ ही रोहा राजागांव निवासी तथा रोहा महाविद्यालय की पूर्व अध्यापिका तथा पुष्पा देवी जालान साहित्य पुरस्कार प्राप्त डॉ राजश्री को साहित्य सौरभ पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया। जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त होने के साथ ही विभिन्न अनुष्ठान प्रतिष्ठानों, दल संगठनों को राजश्री बोरा को बधाईयां दी है।

डॉ राजश्री बोरा को कलकत्ता असम भवन प्रेक्षागृह में लूईत जिष्ट कमिउनिकेशन एडोकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में विश्ववंदित आनंदराम बरुवा की 175 वीं जयंती स्मरण पर अनुष्टित ब्रह्मपुत्र गंगा राष्ट्रीय संगम महोत्सव में आनंदराम वरुबा सरस्वती सम्मान पुरस्कार 2025 प्रदान करने के साथ ही माधव कंदली और कृतिवासी रामायण विषयवस्तु: एक तुलनामुलक अध्ययन-शीर्षक शोध के लिए गुवाहाटी विश्वविद्यालय से पीएचडी डिग्री प्राप्त करने वाली डॉ राजश्री बोरा को स्नातक स्तर पर रहने पर प्रकाशन परिषद पुरस्कार, स्नातकोत्तर स्तर पर रहने पर असम साहित्य सभा असम संघ अमेरिका पुरस्कार, भाषा साहित्य और समाज संस्कृति जिलंगनि ग्रंथ के लिए वार्ता पखिली वर्ष 2020 में पुष्पादेवी जालान साहित्य पुरस्कार, नगांव जिला महिला मोर्चा द्वारा वर्ष 2023 में  सुषमा स्वराज पुरस्कार, वर्ष 2024 में असम शिल्पी कानन की और से निर्मल प्रभा बरदलै स्मारक पुरस्कार, असम उदयादित्य गोष्ठी द्वारा वर्ष 2025 के जनवरी महिने में समाज रत्न सम्मान, रोहा कॉलेज असमीया विभाग की और से शब्द केशरी उपाधी प्राप्त कर रोहा का गौरव बढाने में सक्षम रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें