सेंकी अग्रवाल, गोरेश्वर
आज तामुलपुर जिला आयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में पत्रकारों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा शुभकामना भरा उपहार, डी आई पी आर कार्ड वितरण और नव नियुक्त जिला आयुक्त के साथ परिचय संबंधी एक सभा जिला आयुक्त सिमी करण और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टाबूराम पेगू की उपस्थिति में आयोजित किया गया। सभा में जिले के 7 को डी आई पी आर कार्ड प्राप्त पत्रकारों को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा द्वारा भेजे गए शुभकामना भरे उपहार प्रदान किए गए। जिले के 14 नए पत्रकारों को डी आई पी आर कार्ड प्रदान किए गए। इनको साथ मिलकर वर्तमान तामूलपुर जिले में कुल 21 डी आई पी आर कार्ड प्राप्त पत्रकार हैं। सभा में जिला आयुक्त सिमी करण और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टाबूराम पेगू ने पत्रकारों को शुभकामनाएँ दीं। पत्रकारों में से कुछ ने अपनी बात रखते हुए जिले की कुछ सामाजिक समस्याएं और समाचार संवाद के क्षेत्र में सामना की गई कुछ चुनौतियों के बारे में व्यक्त किया। जिला आयुक्त ने उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। आज की सभा में जिला आयुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अलावा सहयोगी आयुक्त अरुणिमा काकती,महकमा सूचना और जनसंपर्क अधिकारी विजय बेजबरुआ सहित जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी चंडी राम बोरो, दीपक नर्जारी, मिलन चंद्र बोरो, सरस्वती बोरो और जिले के विभिन्न मीडिया के पत्रकार उपस्थित थे।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें