अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद कोकराझार द्वारा भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला दिनांक 21.02.2026 को तेरापंथ भवन कोकराझार में विराजित मुनि श्री आनंद कुमार जी एवं सहयोगी मुनि श्री विकास कुमारजी के सान्निध्य में आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से नमस्कार महामंत्र के संगान द्वारा किया गया। तत्पश्चात विजय गीत का भावपूर्ण गायन तेरापंथ युवक परिषद के सदस्यों द्वारा किया गया, जिससे सभा में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। तत्पश्चात श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन तेरापंथी सभा के अध्यक्ष महोदय श्रीमान किशन लाल जी नाहटा द्वारा किया गया।
तेयुप अध्यक्ष श्रीमान संदीप जी गिड़िया द्वारा सभा में उपस्थित सभी सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया गया। तत्पश्चात श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष श्रीमान किशन लाल जी नाहटा ने अपने विचार प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम के अंतर्गत मुनि श्री आनंद कुमार जी ने आचार्य श्री भिक्षु के जीवन दर्शन, नैतिक मूल्यों, अनुशासन, त्याग एवं आध्यात्मिक साधना को विस्तृत रूप से सभी के सामने बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया एवं युवकों को जागरूक रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
आयोजित कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद, महिला मंडल, तेरापंथी सभा एवं ज्ञानशाला के बच्चों सहित कुल 55 सदस्यों की उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन सहमंत्री श्री संजय जी बोथरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष श्री राजकुमार जी बोथरा ने किया।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें