भूतनाथ शिव मंदिर में महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

भूतनाथ शिव मंदिर में महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन



गुवाहाटी, श्री भूतनाथ सेवा समिति ट्रस्ट के द्वारा 125 साल प्राचीन भूतनाथ शिव मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी। इससे पहले इस मंदिर में शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर महंत दिलीप दास के द्वारा राजस्थानी भजनों की श्रृंखला प्रस्तुत की गई। जिसमें इस अवसर पर बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। दूसरे दिन शिवरात्रि के अवसर पर भी बाबा भूतनाथ का राजस्थानी शैली में श्रृंगार किया गया। इससे पहले प्रातः भूतनाथ बाबा की विशेष पूजा अर्चना और अभिषेक किया गया। शाम को 6:00 बजे उज्जैन से मंदिर के पुजारी  द्वारा गंगा आरती की तर्ज पर बाबा की भव्य आरती उतारी गई। इस अवसर पर आरती के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमर पड़ा। उल्लेखनीय है कि कुछ उत्साही युवकों के एक समूह द्वारा यह आयोजन प्रतिवर्ष धूमधाम से किया जाता है। शिवरात्रि पर मंदिर को भव्य रूप से सजाकर आकषर्णिय विद्युत सजा भी की गई। भूतनाथ मंदिर के ठीक सामने माता काली के मंदिर में भी भक्तों ने दर्शन किया। मंदिर प्रांगण में भगवान शिव और पार्वती की आकषर्णीय झांकी बनाई गई। भक्तों ने आकषर्णिय झांकी का दर्शन कर उज्जैन के पंडितो द्वारा किये गये महामृत्युंजय हवन में भी भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें