नगांव में कांग्रेस को बड़ा झटका, सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव में कांग्रेस को बड़ा झटका, सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल



पूजा  माहेश्वरी

नगांव, विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के अन्य हिस्सों की तरह नगांव में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं। नगांव-बटद्रवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कटनी गांव पंचायत के लगभग 200 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की नीति और आदर्शों से प्रभावित होकर पार्टी छोड़ दी और बीजेपी का दामन थाम लिया। शनिवार रात विधायक रूपक शर्मा के आवास पर उनकी उपस्थिति में इन कार्यकर्ताओं ने औपचारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की ।

इसी के साथ नगांव जिला कांग्रेस के महासचिव मनोरंजन बरुआ ने भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर विधायक रूपक शर्मा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए ।

बीजेपी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए विधायक रूपक शर्मा ने उन्हें पार्टी में गर्मजोशी से शामिल किया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें