शिवसागर में प्रदीप हजारिका की दृढ़ स्थिति : नामांकन वापसी का कोई सवाल नहीं - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शिवसागर में प्रदीप हजारिका की दृढ़ स्थिति : नामांकन वापसी का कोई सवाल नहीं

 


शिवसागर सीट पर होगा फ्रेंडली कॉन्टेस्ट : बीजेपी नेतृत्व ने कुशल दुवरी को दिया ग्रीन सिगनल : सोमवार को पर्चा भरेंगे कुशल दुवरी 


शिवसागर, असम विधानसभा चुनाव में शिवसागर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित असम गण परिषद (एजीपी) के उम्मीदवार प्रदीप हजारिका ने स्पष्ट किया है कि वे अपना नामांकन किसी भी सूरत में वापस नहीं लेंगे। रविवार देर शाम जयसागर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक के बाद उन्होंने यह स्थिति स्पष्ट की। बैठक के बाद प्रदीप हाजरिका ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मित्र गठबंधन के निर्णय के अनुसार मुझे शिवसागर से उम्मीदवार बनाया गया है। मैंने खुद पार्टी के साथियों के साथ जाकर नामांकन दाखिल किया है। इसलिए नामांकन वापसी का कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने आगे कहा कि मुझे एनडीए समर्थित उम्मीदवार के रूप में पेश किया गया है। यह पार्टी का निर्णय है। उनकी पार्टी क्या फैसला लेती है, वह उनकी बात है। बीजेपी नेता कुशल दुवरी के संदर्भ में भी उन्होंने यही रुख अपनाया। कोर कमेटी की बैठक के बाद अंतिम निर्णय लिया गया है। एजीपी के शिवसागर कार्यालय में हुई इस बैठक के बाद प्रदीप हजारिका ने पार्टी और मित्र गठबंधन के फैसले का पूरा समर्थन जताया है। उल्लेखनीय है कि एनडीए गठबंधन के सीट समझौते के अनुसार शिवसागर सीट एजीपी को सौंपी गई है। जबकि इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष बना हुआ है। लेकिन प्रदीप हजारिका ने अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी है। उन्होंने हाल ही में नामांकन भी दाखिल कर दिया है। इसी बीच बीजेपी नेतृत्व ने भी शिवसागर सीट से फ्रेंडली कॉन्टेस्ट के साथ कुशल दुवरी को नामांकन दाखिल करने के लिए ग्रीन सिगनल दे दिया है। कुशल दुवरी आज 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि वे बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर अपना पर्चा भरेंगे या फिर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में। कुल मिलाकर शिवसागर सीट पर सियासी ड्रामा पल पल बदल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें