फैंसी बाजार का जेल पार्किंग खुला, एमजीसीएफ ने पूर्ण रूप से खोलने की मांग - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

फैंसी बाजार का जेल पार्किंग खुला, एमजीसीएफ ने पूर्ण रूप से खोलने की मांग



गुवाहाटी, पुराने जेल पार्किंग परिसर को बंद करने के बाद स्थानीय व्यवसाइयों एवं निवासियों द्वारा गठित मध्य गुवाहाटी सिटीजन फोरम (एमजीसीएफ) के भारी विरोध के बाद आखिरकार आज जेल पार्किंग परिसर को अस्थाई रूप से खोल दिया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर को यातायात पुलिस की और से फैंसी बाजार में खड़े वाहनों को जेल पार्किंग में खड़े करने को कहा जा रहा था। जानकारी के अनुसार अस्थाई रूप से खोले गए जेल पार्किंग को करीब एक महीने तक खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इन सब के बीच पार्किंग खुलवाने को लेकर गठित एमजीसीएफ ने आज अस्थाई रूप से पार्किंग खोलने के फैसले का स्वागत करते हुए सरकार से आग्रह किया कि स्थानीय दुकानदारों की समस्या को समझते हुए वह इस पार्किंग को स्थाई तौर पर खोल दे, जिससे इलाके के व्यापार को बचाया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें