श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य कलश यात्रा, वीर हनुमान की जयकारों से भक्तिमय रोहा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य कलश यात्रा, वीर हनुमान की जयकारों से भक्तिमय रोहा



सोयल खेतान,रोहा


जलाभिषेक आज,भजन गायक हनुमान पारीक बहायेंगे भजनों की गंगा


रोहा में श्रीराम भक्त हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में निकली भव्य कलश यात्रा से समस्त क्षेत्र श्रीराम भक्त वीर बजरंगबली की गगनभेदी जयकारों से भक्तिमय हो गया।

      प्रत्येक वर्ष की भांति ईस वर्ष भी श्रीहनुमान जन्मोत्सव मेला समिति, रोहा के तत्वावधान में श्रीपंचायती ठाकुरबाडी में 4 दिवसीय कार्यक्रम के साथ 2 अप्रैल से शुरु होने वाले श्री हनुमान जन्मोत्सव उपलक्ष में आज अपराह्न 3 बजे रोहा पुरानीचारिआली स्थित छठ पुजा घाट पर पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ यजमान से पुजा अर्चना कराने के पस्चात छठ पुजा घाट से जल भरे कलशों को लेकर रवाना हुई भव्य कलश यात्रा रोहा के प्रमुख मार्गो से होती हुवी गुजरी और समस्त क्षेत्र राम लक्ष्मण जानकी जय बोलो वीर हनुमान सहित श्रीराम भक्त वीर बजरंगबली, जय श्री राम के गगन भेदी जयकारों से भक्तिमय बना दिया।

रोहा पंचायती ठाकुरबाडी प्रांगण में समापन हुवी कलश यात्रा के आगे आगे राम, लक्ष्मण, सीता, वीर हनुमान, राधा कृष्ण की भेषभुषा में चल रहे नन्हे मुन्नै बच्चों ने सभी को मंत्रमुग्ध करने के साथ ही कलश यात्रा में रोहा मारवाड़ी समाज के पुरुष, महिला युवक युवतीयां, बच्चों ने बढचढकर हिस्सा ले पवन पुत्र,संकट मोचन वीर बजरंगबली के जयकारों के साथ मंदिर प्रांगण में कलश यात्रा पहुंचने के पस्चात भक्तों ने भजन कीर्तन के साथ नाचते झुमते हुवे समस्त क्षेत्र भक्तिमय बना दिया।

   2 अप्रैल को चैत्र पुर्णिमा को प्रात:10  बजे से वीर बजरंगबली का छठ पुजा घाट से लाये गये जल, दुध, दही से जलाभिषेक, स्वास्तिवाचन और पुरोहित के वैदिक मंत्रोचारण के साथ वीर हनुमान की पुजा अर्चना और आरती के पस्चात अपराह्न 3 बजे श्रद्धालुओं के लिए सिगरी प्रसाद (भंडारे) का आयोजन और सांय 6बजे से आरती, झांकी प्रदर्शन और प्रसाद वितरण के पस्चात स्थानीय कलाकारों और राजस्थान पुलासर, सरदारशहर से आमंत्रित भजन गायक हनुमान पारीक द्वारा भजनों की गंगा बहा और संकट मोचन वीर हनुमान को रिझायेगें। श्रीहनुमान जन्मोत्सव के द्वितीय दिन 3 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे से महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन होने के साथ ही सांय 6 बजे आरती, झांकी प्रदर्शन, प्रसाद वितरण और स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया जायेगा।

   श्रीहनुमान जन्मोत्सव के तृतीय दिन 4  अप्रैल को दोपहर 1 बजे से अखंड श्रीरामायण पाठ का शुभारंभ होगा और 5 अप्रैल तक अविरत तौर पर श्रीरामायण पाठ चलती रहेगी।सांय‌ को आरती,झांकी प्रदर्शन, प्रसाद वितरण किया जायेगा ।

   श्रीहनुमान जन्मोत्सव के चतुर्थ एवं अंतिम दिन 5 अप्रैल को सांय 6 बजे अखंड रामायण पाठ पूर्ण होने के पस्चात वीर बजरंग बली की आरती और श्रद्धालुओं के लिए सिगरी प्रसाद (भंडारे)का आयोजन और संगीतमय भजन कीर्तन के साथ वीर बजरंगबली को गजरा अर्पित कर 4 दिवसीय श्रीहनुमान जन्मोत्सव का समापन किया जायेगा।

   श्रीहनुमान जन्मोत्सव मेला समिति ने सभी भक्तों की उपस्थिति की कामना की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें