होजाई में शोभायात्रा के साथ हनुमान जन्मोत्सव प्रारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई में शोभायात्रा के साथ हनुमान जन्मोत्सव प्रारंभ

 

रमेश मुन्दड़ा 

होजाई: श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री हनुमान जन्मोत्सव का शुभारंभ विभिन्न जीवंत झांकियों व शोभायात्रा के साथ आज हुआ। इसके तहत जुगल किशोर केडिया रोड स्थित बालाजी इंजीनियरिंग परिसर में पंडित सुनील शास्त्री ने यजमान राजेश मोर से सपत्नीक विधिवत कलशों में भरे पवित्र जल की पूजा-अर्चना कराई। पूजा के पश्चात समाज के गजानंद केजरीवाल व तेज प्रताप चानानी ने ध्वज दिखा कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। नयनाभिराम झांकियों के साथ विशाल शोभायात्रा निकली जिसमें कलश हाथ में श्रद्धालु महिलाएं, युवतियां चल रही थी। इस दौरान शहर का वातावरण हनुमान के नारों से गूंज में हो रहा था। उक्त शोभायात्रा में झांकियों में अंश ग्रहण करने वालों को पुरस्कृत किया गया। कल सायं सवा मन के लड्डू का भोग लगाया जाएगा। 


वहीं दूसरी तरफ शिव मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव का पालन किया जा रहा। जहां आज सुबह प्रातः 10 बजे पंचमुखी बालाजी से शोभायात्रा (जलयात्रा) निकाली गई, जिसमें महिलाएं कलशों में पवित्र जल लिए चल रही थीं। वहीं कलशयात्रा के दौरान जीवंत झांकियों के साथ सजीव हनुमान लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। हनुमान अपनी गदा से लोगों को आशीर्वाद देते चल रहे थे। वहीं कलशयात्रा के दौरान भक्तगण जय श्रीराम, जय हनुमान का उद्घोष कर रहे थे। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान शांति, पाठ, महास्नान, अभिषेक व शृंगार, सर्वामणि भोग, छप्पन भोग, महाप्रसाद - व आरती का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने बाबा की पूजा-अर्चना कर अपने को धन्य समझा





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें