असम के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय नाटककार एवं रंगमंच निर्देशक दयाल कृष्ण नाथ को पश्चिम बंगाल की गोबरडांगा परंपरा सोसाइटी द्वारा वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित “नाट्य रत्न” राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया है।
यह सम्मान 23 जून को गोबरडांगा दर्पण भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। लखीमपुर जिले के फूलबाड़ी स्थित अभिनव थिएटर के संस्थापक दयाल कृष्ण नाथ भारतीय रंगमंच जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं और अब तक 12 राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।
उनके निर्देशन में तैयार हिंदी नाटक “कड़वा सच” देशभर में 178 बार मंचित होकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर चुका है। उन्होंने असमिया, हिंदी और बंगाली भाषाओं में लगभग 25 पूर्णकालिक नाटकों का निर्देशन किया है, जिनका प्रदर्शन देश-विदेश के अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सवों में किया जा चुका है।
दयाल कृष्ण नाथ भारत सरकार के जूनियर और सीनियर फेलोशिप प्राप्त रंगकर्मी हैं। वे देश के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में अतिथि वक्ता के रूप में रंगमंच की शिक्षा भी दे चुके हैं तथा वर्तमान में भारत सरकार के फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें