होजाई रामकृष्ण सेवा आश्रम का धलपुखुरी गाँव पंचायत में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न, 871 मरीजों ने उठाया लाभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई रामकृष्ण सेवा आश्रम का धलपुखुरी गाँव पंचायत में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न, 871 मरीजों ने उठाया लाभ

 



रमेश मुन्दड़ा 


होजाई: ​धलपुखुरी गाँव पंचायत प्रांगण में 21 जून 2026 (रविवार) को एक विशाल मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। डिफू चिकित्सा महाविद्यालय और होजाई रामकृष्ण सेवाश्रम के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 871 मरीजों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में सुबह ९:०० बजे से दोपहर २:०० बजे तक विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहे व मरीजों को डॉक्टरों के परामर्श के साथ-साथ मुफ्त दवाइयां भी प्रदान की गईं। ​अध्यक्ष मदन घोष और सचिव बादल चंद्र दास ने शिविर की सफलता पर डिफू चिकित्सा महाविद्यालय, होजाई रामकृष्ण सेवाश्रम की मेडिकल टीम और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों से जरूरतमंद लोगों को घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल पाता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें