निर्जला एकादशी पर नोखा नागरिक महिला संगठन ने लगाया शीतल जल एवं जूस सेवा शिविर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

निर्जला एकादशी पर नोखा नागरिक महिला संगठन ने लगाया शीतल जल एवं जूस सेवा शिविर




गुवाहाटी, निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर नोखा नागरिक महिला संगठन द्वारा एक भव्य शीतल जल एवं जूस सेवा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती बिमाला देवी बैद, नोखा नागरिक परिषद के अध्यक्ष जीवराज पींचा, महिला संगठन की अध्यक्षा मनीषा पींचा, मंत्री रेखा दम्मानी एवं कोषाध्यक्ष प्रीति बैद द्वारा राहगीरों को जूस पिलाकर विधिवत किया गया।

इस अवसर पर मंच संचालन करते हुए राजश्री पींचा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का भावभीना स्वागत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्षा वंदना बिहानी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। शिविर में समाज के अनेक प्रबुद्धजनों एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सेवा कार्य को सफल बनाने में नोखा नागरिक परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों कन्हैयालाल पींचा, सुंदरलाल पींचा, झंवरलाल बैद, पवन चांडक, विकास पींचा एवं राधेश्याम तापड़िया सहित महिला मंडल की रेखा दम्मानी, उर्मिला बैद, राजूदेवी दूगड़, संगीता भूरा, बबीता बोथरा, सुनीता मल, मीनाक्षी दमानी, पिंकी छाजेड़, राजश्री बोथरा तथा संगठन की सभी कर्मठ सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम के समापन पर संगठन की मंत्री रेखा दम्मानी ने उपस्थित सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और समाजहित की भावना ही संगठन की सबसे बड़ी पहचान है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें