लखीमपुर जिले के पचोई में बाढ़ का कहर, प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री केशव महंत ने किया दौरा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर जिले के पचोई में बाढ़ का कहर, प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री केशव महंत ने किया दौरा



लखीमपुर जिले के रोंगांदी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पचोई के विस्तृत इलाके वर्षों से बाढ़ और जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। हर वर्ष आने वाली बाढ़ स्थानीय लोगों के घरों, खेती-बाड़ी और आजीविका पर गहरा असर डालती है।

इसी समस्या को देखते हुए असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा के निर्देश पर लखीमपुर जिले के अभिभावक मंत्री केशव महंत ने आज सुबह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और प्रशासन को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता की सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है तथा बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार और जिला प्रशासन भविष्य में भी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहेंगे और राहत एवं पुनर्वास कार्यों में हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।

बाइट: “सरकार जनता की सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।”

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें