असम के लखीमपुर के समीपवर्ती अरुणाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। भूस्खलन की एक दर्दनाक घटना में निर्मला गुप्ता की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, निर्मला गुप्ता 43 नेपको कैंप स्थित केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत मुकेश गुप्ता की पत्नी थीं। बादल फटने के कारण हुई भारी बारिश से उनके सरकारी आवास के पास अचानक भूस्खलन हो गया। मिट्टी और पानी का तेज बहाव उनके घर को अपनी चपेट में ले गया, जिससे वह मलबे में दब गईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और बचाव दल ने राहत कार्य शुरू किया, लेकिन निर्मला गुप्ता को बचाया नहीं जा सका। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
निर्मला गुप्ता अपने परिवार के साथ पोचा बस्ती स्थित सरकारी क्वार्टर में रहती थीं। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें