गुवाहाटी, समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए माहेश्वरी महिला समिति, गुवाहाटी द्वारा मातृ निवास मोनालिसा वृद्धाश्रम में बाथरूम का निर्माण करवाया गया, जिसका लोकार्पण गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
इस सेवा कार्य की संयोजक शोभना लढ़ा और ममता मल्ल रहीं। कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष वंदना बिहानी एवं सचिव निगम तापड़िया कोषाध्यक्ष सीमा सोनी की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कामरूप महानगर जिला विकास आयुक्त (District Development Commissioner) पराजिता भुइयां थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में माहेश्वरी महिला समिति की संस्थापक शकुंतला मूंधड़ा, महेश्वरी सभा के अध्यक्ष सीताराम बिहानी, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवान दास दम्मानी, युवा संगठन के अध्यक्ष नरेन माहेश्वरी, पूर्वोत्तर माहेश्वरी महिला संगठन की सचिव तृप्ति बिहानी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सीता झंवर तथा निवर्तमान अध्यक्ष वर्षा सोमानी उपस्थित रहे।
जन संपर्क अधिकारी पार्वती बिड़ला ने बताया की अतिथियों ने समिति के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा एवं सम्मान के लिए इस प्रकार के कार्य अत्यंत प्रेरणादायक हैं। माहेश्वरी महिला समिति ने सदैव सेवा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को प्राथमिकता देते हुए समाजहित में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं और भविष्य में भी इसी भावना के साथ सेवा कार्य करती रहेगी।समिति की सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग मिला।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें